मोदी सरकार में युवाओं के अरमान टूटे : राहुल गाँधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 मार्च 2019

मोदी सरकार में युवाओं के अरमान टूटे : राहुल गाँधी

modi-break-youth-dream-rahul-gandhi
नयी दिल्ली, छह फरवरी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी दर के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से जुड़ी एक रिपोर्ट को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस सरकार में युवाओं के अरमान टूट गए। गांधी ने बेरोजगारी दर बढ़ने से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए फेसबुक पोस्ट में कहा, 'खेतों में, कारख़ानों में,सीनों में नौजवानों के चुभते हुए रहते हैं टूटे टुकड़े अब अरमानों के।' दरअसल, सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में बेरोजगारी दर फरवरी 2019 में 7.2 फीसदी पहुंच गयी। सितंबर 2016 के बाद यह सबसे अधिक बेरोजगारी दर है। वहीं, पिछले साल फरवरी 2018 में बेरोजगारी दर 5.9 फीसदी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: