बिहार : 39 उम्मीदवारों के नामों की हुई घोषणा एनडीए की ओर से। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 मार्च 2019

बिहार : 39 उम्मीदवारों के नामों की हुई घोषणा एनडीए की ओर से।


nda-candidate-announcement
अरुण कुमार (आर्यावर्त)  लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार में भाजपा ने अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ सीट बंटवारे के बाद शनिवार को एनडीए बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी के भूपेंद्र यादव उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। बिहार में भाजपा, जदयू और लोजपा एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर और लोजपा 6 सीटों पर अपनी किस्मत अजमाएगी। वहीं पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है, उनकी जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ेंगे।

कौन कहां से लड़ेगा चुनाव :-

1 अररिया-प्रदीप सिंह(BJP)  
2 आरा-राजकुमार सिंह (BJP)   
3 उजियारपुर-नित्यानंद राय (BJP)  
4 औरंगाबाद-सुशील सिंह (BJP)  
5 दरभंगा-गोपाल जी ठाकुर (BJP)  
6 पटना-रविशंकर प्रसाद (BJP)  
7 सारण-राजीव प्रताप रूडी (BJP)  
8 पाटलिपुत्र-राम कृपाल यादव (BJP)  
9 महाराजगंज-जनार्दन सिंह (BJP)  
10 पश्चिम चम्पारण-संजय जयसवाल (BJP)  
11 पूर्वी चम्पारण-राधा मोहन सिंह (BJP)  
12 बक्सर-अश्विनी कुमार चौबे (BJP)  
13 बेगूसराय-गिरिराज सिंह (BJP)  
14 मधुबनी-अशोक यादव (BJP)  
15 मुजफ्फरपुर-अजय निषाद (BJP)  
16 शिवहर-रमा देवी (BJP)  
17 सासाराम-छेदी पासवान (BJP)  
18 पूर्णिया-संतोष कुमार कुशवाहा (JDU)  
19 बांका-गिरिधारी यादव (JDU)  
20 भागलपुर-अजय कुमार (JDU)  
21 मधेपुरा-दिनेश चंद्र यादव (JDU)  
22 कटिहार- दुलालचंद गोस्वामी (JDU)  
23 किशनगंज-महमूद अशरफ (JDU)  
24 गया-विजय कुमार मांझी (JDU)  
25 गोपालगंज-आलोक कुमार सुमन (JDU)  
26 जहानाबाद-चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)  
27 झंझारपुर-रामप्रीत मंडल (JDU)  
28 नालन्दा-कौशलेंद्र कुमार (JDU)  
29 सीतामढ़ी-वरुण कुमार (JDU)  
30 सीवान-कविता सिंह (JDU)  
31 सुपौल-दिलेश्वर कामत (JDU)  
32 मुंगेर-ललन सिंह (JDU)  
33 वाल्मीकिनगर- वैद्यनाथ प्रसाद महतो (JDU)  
34 काराकाट-महाबली सिंह (JDU)  
35 वैशाली-वीणा देवी (LJP)  
36 हाजीपुर-पशुपति कुमार पारस(LJP)  
37 समस्तीपुर-रामचंद्र पासवान(LJP)  
38 खगड़िया- LJP   
39 जमुई-चिराग पासवान(LJP)  
40 नवादा-चंदन कुमार(LJP)

कोई टिप्पणी नहीं: