ओवैसी की पार्टी किशनगंज से ठोकेगी दावा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 मार्च 2019

ओवैसी की पार्टी किशनगंज से ठोकेगी दावा

owaisi-party-will-fight-in-kishanganj
हैदराबाद, 3 मार्च, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में बिहार के किशनगंज सीट पर प्रत्याशी के रूप में अख्तारूल इमाम को मैदान में उतारेगी। वह यहां पार्टी मुख्यालय में लोगों को संबोधित कर रहे थे।  गौरतलब है कि औवेसी अपनी पार्टी के इकलौते सांसद हैं और वह लोकसभा में हैदराबाद संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।  उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी प्रकाश आम्बेडकर की पार्टी के साथ काम कर रही है और उनके दल के नेता उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में अगली रणनीति बनाने पर विचार कर रहे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: