पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 मार्च 2019

पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की

pak-shells-forward-villages-bops-along-loc-in-rajouri-indian-army-retaliates
जम्मू 06 मार्च, पाकिस्तानी सैनिकों ने पिछले 24 घंटों के भीतर तीसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले के नौशेरा और सुंदरबानी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भीषण गोलीबारी की और गोले छोड़े। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलायी। इससे पहले मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशेरा सेक्टर में अकारण गोलीबारी की। इसके बाद शाम छह बजे नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में सीमा पार से गोलियां चलायी गयी और मोर्टार से गोले दागे। पाकिस्तानी सैनिकों ने कृष्णा घाटी सेक्टर में तड़के चार बजे तक लगातार गोलीबारी की।

कोई टिप्पणी नहीं: