प्रियंका को मिली गंगा यात्रा करने की इजाजत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 मार्च 2019

प्रियंका को मिली गंगा यात्रा करने की इजाजत

priyanka-gets-permission-to-visit-ganga-yatra
प्रयागराज, 17 मार्च, कांग्रेस महासचिव और लोकसभा चुनाव के लिए पूूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की तीर्थराज प्रयाग से वाराणसी के लिए ‘गंगा यात्रा’ की अनुमति अाखिरकार प्रशासन ने दे ही दी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय रविवार को बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में दो दिन पहले एक दल जिला प्रशासन से महासचिव के गंगा यात्रा कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी। लम्बी जद्दोजहद के बाद शनिवार देर रात प्रशासन ने गंगा यात्रा की अनुमति अन्तत: दे दी। श्री वार्ष्णेय ने बताया कि प्रशासन ने लवायन घाट से सिरसा घाट तक स्टीमर से यात्रा की अनुमति दी है। उनका कहना है प्रशासन ने भले ही लवायन से अनुमति दी है लेकिन गंगा यात्रा मनैया घाट से निकाली जायेगी। उन्होने बताया कि प्रियंका गांधी सोमवार को पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अन्त: सलिला स्वरूप प्रवाहित सरस्वती के त्रिवेणी पर दर्शन पूजन करेंगी। उसके बाद कार द्वारा यमुनापार में नैनी के निकट मनैया घाट से स्टीमर से गंगा यात्रा निकालेंगी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के बड़े नेता भी रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: