मुंबई, 11 मार्च, कॉरियोग्राफर-अभिनेता पुनीत पाठक ‘खतरों के खिलाड़ी’ एडवेंचर-रियलिटी शो के नौवें सीजन के विजेता बने हैं। ग्रांड फिनाले में पुनीत का मुकाबला आदित्य नारायण और रिद्धिमा पंडित से था। पुनीत ने एक बयान में कहा, ‘‘ कोई भी चीज मुझे आसानी से नहीं मिली है। यह जीत मेरे कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और खुद में विश्वास का परिणाम है। खतरों के खिलाड़ी9 का विजेता होने का एहसास काफी अच्छा है।' उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘एक ऐसे शो का विजेता होना जो अपने प्रतिभागियों को अपने डर का सामना करने और उससे उबरने का रास्ता दिखाता है, इससे आत्मविश्वास काफी बढ़ता है।' कलर्स चैनल पर आनेवाले इस शो की मेजबानी रोहित शेट्टी ने किया है।
सोमवार, 11 मार्च 2019
पुनीत पाठक बने ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ के विजेता
Tags
# टीवी
# मनोरंजन
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मनोरंजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें