महिला ने आप विधायक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 मार्च 2019

महिला ने आप विधायक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

rape-charge-on-aap-mla-mohinder--goyal
नयी दिल्ली, छह मार्च, एक महिला ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के रिठाला के विधायक मोहिंदर गोयल ने दो साल पहले उसके साथ बलात्कार किया था ।  पुलिस ने बुधवार को बताया कि आप विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया गया है ।  महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि गोयल उसे जानते हैं और यह घटना दो साल पहले हुई थी ।  पुलिस ने बताया कि प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है और महिलाओं के खिलाफ अपराध प्रकोष्ठ के एक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा के महासचिव कुलजीत चहल ने एक ट्वीट में कहा कि गोयल के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है । 

कोई टिप्पणी नहीं: