बेगुसराय : साहेबपुर कमाल का प्रवेश सेमीफाइनल में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 मार्च 2019

बेगुसराय : साहेबपुर कमाल का प्रवेश सेमीफाइनल में

sahebpur-kamal-semifinal
अरुण कुमार (आर्यावर्त) स्मृति शेष नरेश्वर प्रसाद - मणि कुमार सिंह के सम्मान मे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ग्रीन पार्क उलाव मे आज पहला क्वाटर फाइनल मुकाबला बी आर सी सी टाउनशिप और साहेब पुर कमाल के बीच खेला गया | टाॅस जीतकर बीआर सी सी की टीम 19 वे ओभर मे 101 रन पर आउट हो गयी | टाउनशिप की ओर से वागीश आनन्द ने 26, असीम डेका 18 , कप्तान विनोद चौधरी ने 15 रन का योगदान दिया | एस कमाल की ओर से राजीव ने 9 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि सुनील ने 3 तथा रवि को 1 विकेट मिला |  जबाब मे एस कमाल की टीम ने 14 वे ओभर मे इस लक्ष्य को 1 विकेट के नुकसान पर आसानी से बनाकर अपना स्थान सेमीफाइनल मे सुरक्षित किया | राजीव 50 रन पर नाबाद रहे जबकि प्रकाश 27 रन पर नाॅट आउट रहे | बी आर सी सी की ओर से कैलाश को एकमात्र सफलता मिली |  आज के मुकाबले के निर्णायक राजेश जूनियर व बंटी कुमार थे | ग्राउन्ड संयोजक के रूप मे भूतपूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि कुमार थे | इस मैच के देखने के लिए काफी दर्शको की भीड उपस्थित थी।

कोई टिप्पणी नहीं: