बेगुसराय : गोली से बाल बाल बचे चकिया थाना प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 मार्च 2019

बेगुसराय : गोली से बाल बाल बचे चकिया थाना प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता

sho-attacked-by-criminal-begusaray
अरुण कुमार (आर्यावर्त) दिनांक 06 मार्च 2019 गुप्त सूचना के आधार पर चकिया ओ०पी० थाना अंतर्गत सिमरिया पुल से पूर्व रेलवे केबिन के पास दो/तीन व्यक्ति हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।इस सूचना पर पुलिस कप्तान अवकाश कुमार के आदेशानुसार हथियार की बरामदगी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अ०पु०अधीक्षक (अभियान)एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सदर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सूचना का सत्यापन कर उक्त स्थानपर पहुँचने पर देखा गया कि एक व्यक्ति हाथ मे पिस्टल का भय दिखाते हुए गाड़ी रोकने की कोशिश कर रहा था।छापामारी दल द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो उक्त अपराधी के द्वारा छापामारी दल को निशाना बनाकर फायर किया गया,जिसमें छापामारी दल के लोग बाल-बाल बच गए,एवं खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह सिमरिया पुल से नीचे कूद गया,जिसे छापामारी दल के द्वारा कठिन परिश्रम के बाद पकड़ लिया गया।उक्त अपराधी की पहचान कुख्यात अपराधी शकलदेव निषाद उर्फ राहुल निषाद,पे० हरि निषाद,सा०कामरुद्दीनपुर,थाना मुफसिल (सिंघौल),जिला बेगूसराय के रुप मे हुआ, जिसके पास से एक देशी कट्टा जिसमे एक फायर किया हुआ खोखा,दो जिंदा गोली तथा एक मोबाइल बरामद किया गया है।उक्त अपराधकर्मी के विरुद्ध बेगूसराय जिला के अलावा समस्तीपुर, पटना एवं नौगछिया में कई कांड दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुकयों का नाम के आम आपराधिक इतिहास :-  01. शकलदेव निषाद उर्फ राहुल निषाद, पे० हरि निषाद,सा०कामरुद्दीनपुर, थाना मुफसिल (सिंघौल) जिला-बेगूसराय।
1. फुलवड़िया थाना कांड सं० 21/18. दिनांक 09.02.2018. धारा 392 भादवि।
2. फुलवड़िया थाना कांड सं० 91/16. दिनांक 14.05.2016. धारा 395 भादवि।
3. मुफसिल थाना कांड सं० 15/09. दिनाक 13.01.2019. धारा 392 भादवि।
4. मुफसिल (सिंघौल)थाना कांड सं० 376/19.दिनांक25.10.2009. धारा 25 (1/बी)ए/26/35 शस्त्र अधिनियम।
5. मुफसिल (सिंघौल)थाना कांड सं०26/18. दिनांक 18.01.2018. धारा 379 भादवि।
6. खरीक (नवगछिया) थाना कांड सं० 126/17.दिनांक 24.06.2017. धारा 302/ 394/411 भादवि एवं 27 शस्त्र अधिनियम। 
7. मुफसिल थाना कांड सं०301/09. दिनांक 31.08.2009. धारा 395 भादवि।
8. बछवाड़ा थाना कांड सं० 170/17. दिनांक 01.12.2017. धारा 379 भादवि। 
9. बछवाड़ा थाना कांड सं० 61/17. दिनांक 08.05.2017. धारा 398/402/414 भादवि एवं 25(1-बी)ए/26/35 शस्त्र अधिनियम। 
10. साहेबपुर कमाल थाना कांड सं०166/17 . दिनांक 17.06.2917. धारा 399/402/ 414 भादवि एवं 25 (1-बी)ए/26/35 शस्त्र अधिनियम।
11. बाढ़ (पटना) थाना कांड सं०47/16. दिनांक 05.92.2016. धारा 25(1-बी)ए/26 शस्त्र अधिनियम। 
12. विद्यापति नगर (समस्तीपुर)थाना कांड सं० 97/07. दिनांक 08.07.2007. धारा 461/379/411/34 भादवि।
13. विद्यापति नगर (समस्तीपुर)थाना कांड सं० 90/08. दिनांक 07.07.2008. धारा 457/380 भादवि। 

बरामदगी :- 
01. देशी कट्टा :-                   01 
02. जिन्दा गोली :-               02 
03.  खोखा :-                      01 
04. मोबाइल :-                    01 

छापरी दल में पु०अ०नि० राकेश कुमार गुप्ता, ओ०पी०अध्यक्ष, चकिया ओ०पी०,स०अ० नि० अनिल कुमार,चकिया ओ०पी० एवं हवलदार पमपम कुमार,सि० 350,अरुण कुमार,सि० 401,इम्तियाज़ अली,सि०125, सिकन्दर कुमार मंडल चकिया ओ०पी० शस्त्रबल शामिल थे।   

कोई टिप्पणी नहीं: