श्रीनगर, 10 मार्च, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके के पिंगलिश में घेरेबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्हें इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान उस वक्त मुठभेड़ हो गई जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चलाई, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई। प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ जारी है।
सोमवार, 11 मार्च 2019
पुलवामा में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें