विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 24 मार्च - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 24 मार्च 2019

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 24 मार्च

कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि: शषांक भार्गव

vidisha news
विदिशाः ब्लाक कांग्रेस कमेटी विदिषा शहर के तत्वाधान में विदिषा शहर के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह व होली मिलन समारोह का आयोजन बस स्टेण्ड स्थित शहनाई गार्डन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर व राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाकर हुआ। लगभग 3 घण्टे चले कार्यक्रम में शहर के सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम के दौरान विधायक शषांक भार्गव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंषी व अन्य वरिष्ठ नेतागण ने विदिषा ब्लाक के पाॅचों मंडलम से सर्वाधिक मतो से जीतने वाले मतदान केन्द्र क्रं. 166, 116, 134, 226, 198 के मतदान अभिकर्ताओं व कार्यकर्ताओं को मंच से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएॅ दी। कार्यक्रम के बीच विदिषा के प्रसिद्ध कवि दिनेष मिश्र, अनुराग षिवहरे, विनीत दांगी, मजीद भाई, मेहमूद कामिल, जीवन पाल, गप्पूलाल अहिरवार ने कविता, गीत, फाग व गजल सुनाकर माहौल को खुषनुमा किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक शषांक भार्गव ने कहा कि वे विदिषा के एक-एक कार्यकर्ता के ऋणी हैं जिनके अमूल्य सहयोग की वजह से कांग्रेस पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। वे पहले भी हर कार्यकर्ता के लिए 24 घण्टे उपलब्ध रहते थे और आज भी हर कार्यकर्ता के लिए वे 24 घण्टे उपलब्ध हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अकेले विधायक नहीं हैं विदिषा का एक-एक कार्यकर्ता विधायक है और इसी जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा का लक्ष्य बनायें।  जिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंषी ने कहा कि विदिषा विधानसभा के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही हम इस गढ को तोड पाए है। पहला लक्ष्य तो हमने हासिल कर लिया अब हमें इस एकजुटता को ऐसी मिषाल बनाना है कि विदिषा कांग्रेस पार्टी के मजबूत गढ के रूप में पहचाना जाए। आने वाले लोकसभा चुनावों में विदिषा विधानसभा से 15 हजार की जीत को 35 हजार की जीत तक पहुॅचाना हर नेता व कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए।  वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव, मुन्ना भैया जैन, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र पीतलिया ने कहा कि विदिषा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर कई वर्षो से जो सेवाएॅ दी जा रही हैं वे अनुकरणीय हैं। कार्यकर्ताओं की इसी निष्ठा की दम पर हम सबने 46 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद विजय श्री हासिल की है। कार्यकर्ताओं के इसी जज्वे और परिश्रम का आदर करते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी विदिषा शहर द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।  कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता नरेन्द्र पीतलिया, प्रभुदयाल यादव, महेन्द्र यादव, करोडीलाल जामोरिया, प्रियंका किरार, सुरेन्द्रसिंह भदौरिया, डाॅ. नीरज शक्ति निगम ने भी संबोधित किया।  मंच संचालन असंगठित कामगार कंाग्रेस अध्यक्ष अजय कटारे व आभार प्रदर्षन युवा कांग्रेस अध्यक्ष वैभव भारद्वाज चीनू ने किया।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता बसंत जैन, रणधीरसिंह ठाकुर, रमेष यादव, एड. डोंगरसिंह, मनोज कपूर, अब्दुल रहमान फारूकी, सुरेष मोतियानी, रवि कपूर, प्रदीप गुप्ता, पंकज जैन, राजेन्द्र सोनी, डोंगरसिंह कुषवाह, सौदानसिंह सेन, मोहित रघुवंषी, अजय दाॅतरे, रवि साहू, राजा यादव, मोहरसिंह रघुवंषी, नरेन्द्र रघुवंषी, सुजीत देवलिया, दीवान किरार, अनुज लोधी, लक्ष्मणसिंह रघुवंषी, अर्पित उपाध्याय, डाॅ. शैलेन्द्र कटारिया, शांतिमल भंडारी, राजेन्द्र गुप्ता, शरीफ खान, विनोद षिवहरे, कालूराम मीणा, गुरूमुखदास छुगानी, सुरेन्द्रपाल चावला, गोविन्द भार्गव, रामलाल अहिरवार, षिवराज पिपरोदिया, जितेन्द्र तिवारी, नंदकिषोर शर्मा, माधौसिंह अहिरवार मंडलम अध्यक्षगण विजयकांत रैकवार, डालचंद अहिरवार, धर्मेन्द्र यादव, ब्रजेन्द्र वर्मा, बसीम खान पार्षदगण घनष्याम महेष्वरी, राजेष नेमा, मनोज खींची, अविनाष सनेहा, अनिल यादव सहित समस्त सेक्टर अध्यक्षगण व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।   

कोई टिप्पणी नहीं: