पटना : वार्ड पार्षद सुचित्रा सिंह ने भी खाद्य सामग्री वितरित की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 मार्च 2019

पटना : वार्ड पार्षद सुचित्रा सिंह ने भी खाद्य सामग्री वितरित की

हत कार्य तेज करने का आग्रह, पश्चिमी मैनपुरा के पूर्व मुखिया और वार्ड पार्षद सुचित्रा सिंह के पति निलेश प्रसाद और समाजिक कार्यकर्ता राजन क्लेमेंट साह ने मिलकर लोगों को राहत पहुंचाए
ward-councelor-distribute-food
पटना,18 मार्च। आज सोमवार को गत शनिवार को अग्नि से प्रभावित पीड़ित लोगों के बीच में राहत सामग्री वितरित की गयी। दो दर्जन से अधिक लोगों की झोपड़ियां जलकर स्वाहा हो गयी। लोग रोड पर आ गए थे। उनकी सुधि लेने लोग पहुंच रहे हैं। इसके बाद आज वार्ड नम्बर-22 बी की वार्ड पार्षद सुचित्रा सिंह ने भी खाघ सामग्री वितरित की। बताते चले कि शनिवार को कुर्जी पुल के बगल में और मंदिर के किनारे खाना बनाते समय उठी चिंगारी से झोपड़ियों में आग लग गयी। कई घर तबाह हो गया। आज आगलगी के शिकार लोगों के बीच में खादय् सामग्री वितरित किया गया। पश्चिमी मैनपुरा के पूर्व मुखिया और वार्ड पार्षद सुचित्रा सिंह के पति निलेश प्रसाद और समाजिक कार्यकर्ता राजन क्लेमेंट साह ने मिलकर लोगों को राहत पहुंचाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नूतन राजधानी अंचल को विभाजित कर पाटलिपुत्र अंचल बनाया गया है। अब लोगों को पाटलिपुत्र अंचल से उम्मीद है। इसके द्वारा पर्याप्त राहत दी जाएगी। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राहत मिलने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं: