34 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 अप्रैल 2019

34 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

34-naxal-surrender
सुकमा, आठ अप्रैल, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 34 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले में आज 17 स्थायी वारंटी नक्सलियों समेत 34 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी नक्सली मनिकोंटा, गगनपल्ली, कोंगडम, मेटटागुड़ा और मरईगुड़ा इलाके में सक्रिय थे। सभी इस क्षेत्र के निवासी भी हैं। नक्सलियों ने बताया कि उन्होंने शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: