श्रीनगर, 11 अप्रैल, कठिन मौसम स्थितियों का सामना करते हुए एवं संघर्ष विराम उल्लंघन से विचलित हुए बगैर सियाचिन ग्लेशियर और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास तैनात सैनिकों ने सशस्त्र बल मतदाता के तौर पर बृहस्पतिवार को वोट दिया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सियाचिन ग्लेशियर और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास तैनात भारतीय सेना के जवानों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेकर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य पूरा किया।’’ प्रवक्ता ने कहा कि अपनी तरह की इस नयी पहल में चुनाव आयोग ने दूरदराज और विषम स्थानों में तैनात सैनिकों के लिए ऑनलाइन मतपत्र डाउनलोड करने, वोट देने और इन्हें अपने संबंधित निर्वाचन अधिकारी को पोस्ट करने की सुविधा दी है। प्रवक्ता ने कहा कि सैनिकों ने संसदीय चुनाव में वोट देकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती को दर्शाया है।
गुरुवार, 11 अप्रैल 2019
सियाचिन, एलओसी पर तैनात सैनिकों ने वोट दिया
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें