भारतीय आवाम पार्टी ने दिया भाजपा को समर्थन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 अप्रैल 2019

भारतीय आवाम पार्टी ने दिया भाजपा को समर्थन

लखनऊ 16 अप्रैल, भारतीय आवाम पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को समर्थन देने की मंगलवार को घोषणा की। भारतीय आवाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर से भाजपा राज्य मुख्यालय पर भेंटकर उन्हें अपनी पार्टी का भाजपा को समर्थन दिये जाने से संबंधित पत्र सौंपा । भाजपा को समर्थन देने के बाद पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राष्ट्रहित के कार्यो से प्रभावित होकर मोदी को फिर एक बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमारी पार्टी अपना पूर्ण समर्थन देती है और इसके साथ ही चुनाव में भाजपा को पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है जिसका पूरा श्रेय मोदी को है। भारतीय आवाम पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ एक बार फिर मोदी सरकार का संकल्प लेकर भाजपा को विजयी बनाने के अभियान के लिए कार्य करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: