कागजों में भी विकास नहीं कर सकी भाजपा : दिग्विजय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 अप्रैल 2019

कागजों में भी विकास नहीं कर सकी भाजपा : दिग्विजय

bjp-can-not-develop-even-in-paper-digvijay
भोपाल, 25 अप्रैल, मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर कागजों में भी विकास नहीं कर पाने का आरोप लगाते हुए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को जुमला सरकार बताया। श्री सिंह ने आज अपने ट्वीट में कहा कि भोपाल का मास्टर प्लान उनके कार्यकाल में 1995 में बना था। उसके 24 साल बीत गए, लेकिन भाजपा सरकार में दूसरा मास्टर प्लान भी नहीं बन  का। भाजपा सरकार कागजों में भी यहां का विकास नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि उस 'जुमला' सरकार में किसी प्रकार का विकास नहीं हो सका। श्री सिंह ने अपने कार्यकाल में भोपाल में बने कई संस्थानों के नाम भी अपने ट्वीट में बताते हुए विकासकार्यों का दावा किया।

कोई टिप्पणी नहीं: