दुमका : भाजपा कार्यकर्ताओं का पदयात्रा कार्यक्रम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 अप्रैल 2019

दुमका : भाजपा कार्यकर्ताओं का पदयात्रा कार्यक्रम

bjp-walikg-caimpaign-dumka
दुमका (अमरेन्द्र सुमन ) दुमका संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुनील सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन मंगलवार को जामा प्रखंड के आसनसोल कुरूवा पंचायत से एक पदयात्रा कार्यक्रम प्रारंभ किया।  इस दौरान एक एक  बूथ की समीक्षा करते हुए पीएम  नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा किये गए कार्यों के बारे ग्रामीणों  को जानकारी दी। इस पदयात्रा कार्यक्रम का नेतृत्व  प्रखंड अध्यक्ष राजू पुजहर व रामचन्द्र खिरहर  ने किया। शंकरपुर, झगराही, बांका, दौन्दिया आदि गांवो का भ्रमण कर यह पदयात्रा,  भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा नेता सह कार्यक्रम सुरेश मुर्मू, धन्नजय प्रसाद, इंन्द्रकांत यादव, विधानसभा संयोजक मनोज पांडे, पूर्णकालिक इंद्रदेव कुशवाहा, राजेश हेम्ब्रम, नकूल यादव, सतीश चंद्र खिरहर, विनोद खिरहर, दिलीप मांझी, दूबे महतो, नवल किशोर मांझी,  प्रसादी,  वरूण दत्ता, श्यामसुंदर मंडल, सुफल मंडल, मेघलाल यादव, परिमल सोरेन, भोलानाथ मंडल, हेमलाल सोरेन, मसूदन मंडल, सतीश खिरहर आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: