मधुबनी : प्रेक्षक की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट का किया गया द्वितीय रैंडमाईजेशन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 अप्रैल 2019

मधुबनी : प्रेक्षक की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट का किया गया द्वितीय रैंडमाईजेशन

evm-rendmisation-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : लोक सभा आम निर्वाचन 2019 के अवसर पर रविवार को समाहरणालय स्थित एन0आई0सी0 विडियो काॅन्फ्रेंसिंग कक्ष में श्री  के0आर0बी0एच0एन0 चक्रवर्ती, सामान्य प्रेक्षक, 06-मधुबनी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र तथा निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी,मधुबनी की उपस्थिति में ई0वी0एम/वी0वी0पैट0 का द्वितीय रैंडमाईजेशन किया गया। इस अवसर पर उपविकास आयुक्त,मधुबनी, श्री अजय कुमार सिंह, उप-निर्वाचन पदाधिकारी,मधुबनी, श्री विकाश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी,सदर मधुबनी, श्री सुनील कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी,बेनीपट्टी, श्री मुकेश कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी,मधुबनी, श्री आलोक नंदन सिंह समेत सभी प्रत्याशियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। सर्वप्रथम हरलाखी विधानसभा तथा बिस्फी,बेनीपट्टी, मधुबनी, केवटी एवं जाले विधानसभा का रैंडमाईजेशन किया गया। रैंडमाईजेशन की प्रक्रिया के दौरान प्रत्यशियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों का भेरिफिकेशन भी किया गया। तत्पष्चात रैंडमाईजेशन की प्रक्रिया से सभी प्रत्याशियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण संतुष्ट पाये गये। सभी प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों को दिनांक 29.04.2019 को 10ः 00 बजे पूर्वा0 में स्थानीय वाट्सन उच्च विद्यालय,मधुबनी में ई0वी0एम0/वी0वी0पैट0 सीलिंग के क्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध जिला निर्वाचन पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: