मधुबनी : पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी ने नामांकन वापस लिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 अप्रैल 2019

मधुबनी : पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी ने नामांकन वापस लिया

fatmi-withdraw-nomination
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अली अशरफ फातमी के नामांकन वापस लेते ही मधुबनी लोकसभा की सियासत में नयी हलचल शुरू हो गई है। लोगों का मानना है कि फातमी का नामंकन वापस लेना शकील अहमद को परोक्ष समर्थन है जिसका  सीधा लाभ शकील अहमद को मिलेगा.  मधुबनी में डा शकील अहमद, भाजपा प्रत्याशी अशोक यादव एवं महागठबंधन के प्रत्याशी बद्री पूर्वो के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। अब चुनावी मैदान में कूल 18 प्रत्याशी रह गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: