मधुबनी : झंझारपुर में कल मतदान, सभी तैयारी पूरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 अप्रैल 2019

मधुबनी : झंझारपुर में कल मतदान, सभी तैयारी पूरी

tomorow-jhanjharpur-voting-administration-ready
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) झंझारपुर लोक सभा की मतदान की तैयारी पुरी कर ली गई है। लोक सभा चुनाव को लेकर 1929 बूथ बनाये गये हैं। एक माॅडल दिव्यांग बूथ बनाया गया है। वहीं, महिलाओं के लिए एक पिंक बूथ बनाया गया है। झंझारपुर लोक सभा में 18 लाख 36 हजार 918 मतदाता हैं। जिनमें पुरूषों की संख्या 9 लाख 61 हजार 177 है। वहीं, महिलाओं की संख्या 8 लाख 73 हजार 837 है। इसके अलावे 66 ऐसे मतदाता हैं जो एनेक्सजेंडर है। झंझारपुर विधान सभा में 8 ऐसे मतदाता है। सरकारी कर्मी के तौर पर 1838 मतदाता है। जो विभिन्न बूथों पर मतदान करेंगें। एसडीएम झंझारपुर केजरीवाल बूथ पर मतदान करेंगें। जिसमें 297 बूथ ग्रामीण हैं। मात्र 23 बूथ शहरी है। लोक सभा के 33 खजौली विधान सभा में 299 बूथ हैं। इसी प्रकार 34 बाबूबरही विधान सभा में 314 बूथ, 37 राजनगर विधान सभा में 331 बूथ, 38 झंझारपुर में 320 बूथ, 39 फुलपरास विधान सभा में 323 बूथ, 40 लौकहा विधान सभा में 304 बूथ बनाये गये हैं। झंझारपुर लोक सभा में 56 बूथ अतिसंवेदनशील हैं। वहीं 67 संवेदनशील बूथ हैं। झंझारपुर लोक सभा अन्तर्गत झंझारपुर विधान सभा में 3 लाख मतदाता नाम दर्ज है। जिसमें पुरूष की संख्या 1 लाख 58 हजार 838 है। महिलाआंे की संख्या 1 लाख 43 हजार 986 है। इस विधान सभा में 320 बूथ है। गौरतलब हो कि झंझारपुर लोक सभा में कुल 6 विधानसभा हैं। जिसमें खजौली, बाबूबरही, राजनगर, झंझारपुर, फूलपरास, लौकहा शामिल हैं। झंझारपुर विधान सभा में 8 जगह वेव काटिंग की जाएगी। जिसमें पिंक बूथ एवं दिव्यांग बूथ शामिल है। झंझारपुर अनुमंडल सभा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 06273222243 है। कार्यपालक दंडाधिकारी मधु मिश्रा को इसकी जिम्मेवारी दी गई है। यहां षिकायत किया जा सकता है।

दिव्यांग बूथ संख्या 200 प्राथमिक विद्यालय अदलपुर झंझारपुर मुख्यालय से महज डेढ़ किलोमीटर अवस्थित अदलपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 200 को दिव्यांगों के लिए माॅडल बूथ बनाया गया है।  अनुमडल प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं के लिए ट्राॅइसाइकिल एवं अन्य उपक्रम की व्यवस्था की है।  झंझारपुर विधानसभा में दिव्यांग व वृद्धजन मतदाता की संख्या 8118 है।  पिंक बूथ 90 केजरीवाल प्लस टू विद्यालय झंझारपुर  अनुमंडल मुख्यालय से महज 100 मीटर की दुरी पर अवस्थित केजरीवाल प्लस टू विद्यालय के 90 बूथ को महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाया गया है। यहां कुल मतदाता की संख्या 1312 है। जिसमें 707 पुरूष एवं 605 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां भी लगभग दो बजे तक कोई भी मतदान कर्मी नहीं पहुंचे थे। बूथ संख्या पर महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था किया गया है। यहां करीब 2 बजे इस बूथ पर महिला जवान की व्यवस्था करायी गई है।यहां प्रशासन की ओर से टेंट, समियाना की व्यवस्था कर महिलाओं को होनी वाली परेशानी को ध्यान रखकर सारी सुविधा प्रदान किया गया है। शुद्ध पानी के अलावे अन्य तरह की सुविधा दिया गया है। महिलाओं की कतार के लिए भी व्यवस्था की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: