शिरडी (महाराष्ट्र), 27 अप्रैल, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी शनिवार शाम महाराष्ट्र में शिरडी के पास एक चुनावी रैली में मंच पर बेहोश हो गए। हालांकि गडकरी जल्द ही होश में आ गए और बाद में अपनी कार तक पैदल चलकर गए। गडकरी यहां पास के रहाता में शिरडी लोकसभा सीट से शिवसेना के उम्मीदवार सदाशिव लोखंडे के लिए प्रचार कर रहे थे। गडकरी मंच पर अपना भाषण समाप्त करने के बाद अपनी सीट पर वापस लौट रहे थे तभी वह बेहोश हो गए। गडकरी की मदद के लिए अहमदनगर सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुजय विखे पाटिल और राज्य के मंत्री राम शिंदे दौड़े। कुछ ही मिनट में सड़क एवं परिवहन मंत्री होश में आ गए और बाद में अपनी कार तक पैदल चलकर गए। शाम में वह यहां स्थित प्रसिद्ध साईबाबा मंदिर गए। भाजपा के एक स्थानीय नेता ने कहा कि यहां से रवाना होने से पहले उनकी चिकित्सकीय जांच की गई। गडकरी इससे पहले भी मंच पर बेहोश हो चुके हैं। सात दिसम्बर 2018 को वह राज्य में राहुरी कृषि विश्वविद्यालय के एक दीक्षांत समारोह के दौरान बेहोश हो गए थे। उन्होंने बाद में इसका कारण कम शर्करा स्तर बताया। भाजपा नेता गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
शनिवार, 27 अप्रैल 2019
महाराष्ट्र में रैली के दौरान बेहोश हुए गडकरी
Tags
# चुनाव
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें