नयी दिल्ली, 27 अप्रैल, लोकसभा चुनाव में नोटा का इस्तेमाल करने की अपील को लेकर आलोचनाओं का सामना करने वाले स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने शनिवार को स्पष्ट किया कि उनके संगठन की यह अपील सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित है। स्वराज इंडिया के उपाध्यक्ष अनुपम ने कहा कि उनकी पार्टी ने नोटा का इस्तेमाल करने की हिमायत इसलिए की है, क्योंकि दिल्ली की तीनों अहम सियासी पार्टियां (आप, भाजपा और कांग्रेस) अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो नोटा से डरती है। इस महीने के शुरू में यादव के स्वराज इंडिया ने कहा था कि वह राष्ट्रीय राजधानी में नोटा के इस्तेमाल करने का समर्थन करता है। अनुपम ने कहा कि इसे राष्ट्रव्यापी अपील समझा गया जिस वजह से आलोचना हुई। यादव ने एक बयान में कहा, आगामी लोकसभा चुनावों में नोटा के उपयोग को लेकर स्वराज इंडिया की दिल्ली इकाई के रुख से कई सवाल उठे और आलोचना भी हुई। उन्होंने कहा कि स्वराज इंडिया इस फीडबैक का स्वागत करता है। हमारी तरफ से कुछ ग़लतफ़हमी हुई जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई। हमें इसका खेद है। दिल्ली इकाई द्वारा घोषित रुख राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तक सीमित है।
शनिवार, 27 अप्रैल 2019
नोटा दबाने की अपील पर योगेंद्र यादव की सफाई
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें