मधुबनी : प्रेक्षक की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 अप्रैल 2019

मधुबनी : प्रेक्षक की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

inspaction-meeting-election-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) झंझारपुर लोक सभा आम निर्वाचन के अवसर पर विधि-व्यवस्था तथा मूवमेंट प्लान आदि अन्य विषयों पर प्रेक्षक की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, मधुबनी, पुलिस अधीक्षक,मधुबनी, अपर समाहर्ता-सह-निर्वाची पदाधिकारी,झंझारपुर लोकसभा तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में ई.वी.एम/वी.वी.पैट. वितरण,अतिरिक्त ई.वी.एम. के उपलब्धता, शैडो बूथ,डिस्पैच सेंटर से संबंधित कार्य,वेबकास्टिंग से संबंधित निगरानी, पी.डब्ल्यू.डी. मतदाताओं को उपलब्ध कराये जाने की समीक्षा की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं: