दुमका : नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी : लुईस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 अप्रैल 2019

दुमका : नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी : लुईस

louis-marandi-election-dumka
दुमका 21 अप्रैल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं झारखंड की समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने आज दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबको साथ लेकर पूरे देश में किये गये विकास कार्यों की बदौलत केंद्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। डॉ. मरांडी ने यहां भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस चुनाव में संतालपगरना सहित पूरे देश में भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा कि भाजपा के विकास कार्यो की बदौलत वर्ष 2019 के आम चुनाव में दुमका लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन का सांसद चुना जाना और केंद्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार का बनना तय है। 

कोई टिप्पणी नहीं: