कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 अप्रैल 2019

कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस

national-security-for-congress-paramount-zero-tolerance-on-terrorism
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल, कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर सशस्त्र बलों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि कांग्रेस ने आतंकवाद पर सदैव जीरो टॉलरेंस रखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि माना है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, जयराम रमेश और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डी एस हुड्डा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा 'भारतीय सेना को पाकिस्तान और सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए हमेशा बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के खुली छूट दी गयी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्तमान सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा और सशत्र बलों का बेशर्मी से राजनीतिकरण कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: