मिजोरम में 17.20 प्रतिशत मतदान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 अप्रैल 2019

मिजोरम में 17.20 प्रतिशत मतदान

more-than-seventeen-percent-poll-in-mizoram
आईजोल, 11 भाषा, मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट आईजोल पश्चिम-1 पर हो रहे उपचुनाव में शुरूआती दो घंटे में बृहस्पतिवार को 17.20 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कई जगहों पर मतदान केंद्रों पर उत्साही मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे। आइजोल दक्षिण - विधानसभा क्षेत्र के वेंघनुई मतदान केंद्र पर कई वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य मतदाता केंद्रों के बाहर कतार में देखे गए। यहां के 7,87,777 मतदाता लोकसभा सीट के लिए छह उम्मीदवारों और विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के भाग्य को मतपेटियों में बंद करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: