बेगुसराय : मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने किय कन्हैया के लिये प्रचार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 अप्रैल 2019

बेगुसराय : मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने किय कन्हैया के लिये प्रचार

prakash-raj-caimpaign-for-kanhaaiya
अरुण कुमार (आर्यावर्त) हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने फिल्म अभिनेता प्रकाश सीपीआई प्रत्याशी कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार प्रसार हेतु शनिवार को बेगूसराय पहुँचे।उन्होंने वामपंथी प्रत्याशी कन्हैया के रोड शो में भाग लिया तथा कन्हैया के समर्थन में प्रचार भी किया।प्रकाश राज को देखने के लिए हजारों की संख्या में सड़कों पर लोगों का तांता लगा रहा।बाद में कन्हैया का काफिला बेगूसराय नगर क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ला पहुँची जहाँ प्रकाश राज एवं कन्हैया ने पासवान समुदाय के आदर्श बाबा चौहरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पूजा- अर्चना भी किया।मीडिया से मुलाकात में प्रकाश राज ने कहा कि कन्हैया आज देश की आवाज बन चुका है।हम सबों का यह उत्तरदायित्व है कि  इस आवाज को संसद तक पहुँचाने में कन्हैया का साथ दें।प्रकाश राज ने यह भी कहा कि दलित शोषित दवे पिछड़ों की आवाज जब कन्हैया के माध्यम से संसद पहुंचेगी तो निश्चित रूप से गरीबों का उत्थान होना तय है।प्रकाश राज ने कहा कि जीत या हार किसी पार्टी विशेष या किसी नेता की नहीं होती बल्कि व्यक्ति विशेष के साथ साथ आम जनमानस के विचारधाराओं की होती है।आज कन्हैया लोगों का आदर्श बना है और कन्हैया जैसी आवाज को संसद भवन पहुंचना जरूरी है।इसलिए हम इसके समर्थन में आए हैं।उन्होंने कहा कि यहाँ की जनता का मूड देखकर यह स्पष्ट हो रहा है कि कन्हैया संसद भवन जरूर पहुंचेंगा इस मौके पर कन्हैया कुमार ने भी लोगों से अपने पक्ष में वोट के माध्यम से आशीर्वाद मांगा।

कोई टिप्पणी नहीं: