पूर्णिया : पूर्णिया में संतोष बरकरार रखेंगे ताज या हाथ करेगा राज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 अप्रैल 2019

पूर्णिया : पूर्णिया में संतोष बरकरार रखेंगे ताज या हाथ करेगा राज

- जिले के 2057 मतदान केंद्र पर 20 लाख से ज्यादा मतदाता पूर्णिया और किशनगंज लोकसभा के लिए मतदान 
sntosh-kushwaha-purnia
पूर्णिया (आर्यावर्त संवाददाता) पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र का चुनाव गुरुवार को 1758 मतदान केंद्रों पर होगा। लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत इसके साथ ही एनडीए उम्मीदवार संतोष कुशवाहा, महागठबंधन उम्मीदवार उदय सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह समेत 16 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा, परिणाम 23 मई को आएगा।वहीं जिले के 2057 मतदान केंद्रों पर जिले के 20 लाख 62 हजार 456 मतदाता पूर्णिया और किशनगंज लोकसभा प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम प्रदीप कुमार झा ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए हर बूथ पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात हैं। जिले के सात विधानसभा क्षेत्र 182 सेक्टर में बांटे गए है। 453 गस्ती दल बने हैं। बुधवार की सुबह से ही मतदानकर्मियों को कलस्टर से बूथ पर भेज दिया गया। मतदान अपने निर्धारित समय सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। जो भी मतदाता शाम 6 बजे से पहले मतदान केंद्र तक पहुंच जाएंगे उन्हें मताधिकारी का मौक़ा मिलेगा। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 151 पिंक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से सभी विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय में एक-एक और पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के सभी 144 मतदान केंद्र शामिल हैं। जिले के 21 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। सातों विस क्षेत्रों में 3 -3 केंद्र को लाइव वेबकास्टिंग के लिए चिन्हित किए गए हैं। मतदान के लिए अब मतदाताओं को पहचान पत्र नहीं होने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। वोटर आईडी कार्ड के अलावे 11 अन्य पहचान पत्रों के आधार पर भी वे मतदान कर सकेंगे। अब मतदाता पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य या केंद्र सरकार के उपक्रम द्वारा कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक या डाकघर से जारी फोटोयुक्त बैंक पासबुक, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड आदि दिखाकर वोट डाल सकेंगे। 

...ये प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में :
एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा, कांग्रेस प्रत्याशी उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, बसपा प्रत्याशी जितेंद्र उरांव झामुमो से मंजू सोरेन के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मृत्युंजय कुमार झा, अशोक सिंह, अख्तर अली, अर्जुन सिंह, राजेश कुमार, मंजू मुर्मू, राजीव कुमार सिंह, सनोज कुमार चौहान, अनिरुद्ध मेहता, शोभा सोरेन, सुभाष कुमार ठाकुर, अशोक कुमार साह, सगीर अहमद चुनाव मैदान में हैं। 

... 854 पेट्रोलिंग कम क्लेकशन पार्टी ईवीएम और वीवीपैट मशीन लेकर मतदान केंद्रों पर रवाना 
लोकसभा चुनाव को लेकर बुद्धवार को पूर्णिया कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी, एसपी समेत अन्य अधिकारियों की निगरानी में ईवीएम और वीवीपैट मशीन को रवाना किया गया।चुनाव को लेकर 854 पेट्रोलिंग कम क्लेकशन पार्टी का गठन किया गया है।मतदान के लिए सभी सातों विधानसभा में रिजर्व सहित 4001 बैलेट यूनिट,2369 कन्ट्रोलिंग यूनिट और 2543 वीवीपैट मशीन भेजा गया है।

...किस विधानसभा के लिए कितने ईवीएम और वीवीपैट हुए हैं आवंटित (रिजर्व सहित) :  विधानसभा बैलेट यूनिट, सीयू वीवीपैट
अमौर- 345 345 369
बायसी- 301 301 322
कसबा- 615 316 338
बनमनखी- 675 347 371
रुपौली- 686 352 377
धमदाहा- 711- 365 390
पूर्णिया- 668- 343- 367

जिले में मतदाताओं की संख्या - 20 लाख 62 हजार 456 
पुरुष मतदाताओं की संख्या - 10 लाख 74 हजार 244 
महिला मतदाताओं की संख्या - 9 लाख 88 हजार 144
थर्ड जेंडर -68 

...विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या : 

अमौर- 2,99,481 पुरुष-1,57,705, महिला-1,41,765 थर्ड जेंडर-11 
बायसी- 2,67,453 पुरुष- 1,40,224, महिला-1,27,219,थर्ड जेंडर-10
कसबा-2,81,957,पुरुष-1,46,086 महिला-1,35,859 थर्ड जेंडर-12
बनमनखी-2,99,278 पुरुष-1,54,970, महिला- 1,44,301 थर्ड जेंडर-7
रुपौली-3,02,628-पुरुष-1,56,960 महिला- 1,45,655 थर्ड जेंडर-13
धमदाहा-3,07,345पुरुष-1,58,502, महिला - 1,48,836 थर्ड जेंडर-7
पूर्णिया-3,04,314-पुरुष-1,59,797, महिला - 1,44,509 थर्ड जेंडर-8
वोटरों की संख्या जो पहली बार करेंगे मतदान -17 हजार 359

...किस आयु वर्ग के कितने मतदाता : 

18-19 साल-17,359
20-29 साल-5,20,475
30-39 साल-5,95,452
40-49 साल-4,38,144
50-59 साल-2,53,504
60-69 साल-1,44,202
70-79 साल-68,084
80-89 साल-20,571
90-99 साल-3,982
100- 682

...किस विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदान केंद्र : 

56-अमौर-300 
57-बायसी- 261 
58-कसबा- 274 
59-बनमनखी- 301 
60-रूपौली- 306 
61-धमदाहा- 317 
62-पूर्णिया-298 

कुल सात विधानसभा में 2057 मतदान केंद्र, लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र - 1758 

58-कसबा- 274 
59-बनमनखी- 301 
60-रूपौली- 306 
61-धमदाहा- 317 
62-पूर्णिया-298 
69-कोढ़ा- 275 
लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या - 17 लाख 61 हजार 959 

...सूचना और शिकायतों के लिए इन नंबरों पर कॉल करें वोटर विधानसभा क्षेत्र कंट्रोल रूम नंबर : 
अमौर विधानसभा -06454- 242011
बायसी विधानसभा - 06454- 242012
कसबा विधानसभा -06454- 242013
बनमनखी विधानसभा -06454- 242014
रुपौली विधानसभा - 06454- 242015
धमदाहा विधानसभा - 06454- 242017 
पूर्णिया विधानसभा - 06454- 242018 
टोल फ्री नंबर 1950 

लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर 17 लाख 61 हजार 959 करेंगे मतदान
182 सेक्टर में बांटे गए हैं 2057 मतदान केंद्र
जिले की संवेेदनशील केंद्रों की संख्या- 530
अतिसंवेदनशील केंद्रों की संख्या -374
पेट्रोलिंग कम कलेक्शन पार्टी - 854 
196 माइक्रो ऑब्जर्बर चुनाव पर रखेंगे नजर

कोई टिप्पणी नहीं: