मधुबनी : EVM संग्रहण स्थल पर गहन निगरानी रखने हेतु टीम का गठन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 अप्रैल 2019

मधुबनी : EVM संग्रहण स्थल पर गहन निगरानी रखने हेतु टीम का गठन

madhubani dm
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) :  मधुबनी जिला अंतर्गत तृतीय चरण मे 07-झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र का मतदान दिनांक 23.04.2019 को निर्धारित है। मतदान के पश्चात पोल्ड ई0वी0एम0 संग्रहण के लिए आर0 के0 काॅलेज, मधुबनी में बज्रगृह बनाया गया है। विधानसभावार आठ-आठ काउंटर बनाये गये है। विधानसभावार बनाए गए सात काउंटरों पर सामान्य पोल्ड ई0वी0एम0(यहां सामान्य प्रक्रिया अंतर्गत मतदान संपन्न हुआ हो) प्राप्त किये जायेंगे, जबकि आठवां काउंटर विशेष काउंटर रहेगा, जहां मतदान का प्रतिषत में निर्धारित प्रतिशत पार कर गया हो, जिसके बारे में शिकायत प्राप्त हुई हो, 2 हिंसक घटनाओं, ई0वी0एम0 के खराब होने की रिपोर्ट हो, 3. ई0वी0एम0 का प्रतिस्थापन किया गया हो, से संबंधित ई0वी0एम0 प्राप्त किये जायेंगे। ई0वी0एम0 संग्रहण स्थल पर विधि-व्यवस्था एवं मतदान संबंधी सभी प्रकार के कार्यो पर गहन निगरानी रखने हेतु एक विशेष क्रियाशील पदाधिकारियों/कर्मियों के दल का गठन किया गया है। जिसमें श्री सुनील कुमार, अनु0 लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,फुलपरास-सह-विशेष कार्य पदाधिकारी,जिला गोपनीय शाखा,मधुबनी, श्रीमती जया लक्ष्मी शिवम, अनु0 लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,झंझारपुर, श्रीमती रेणु कुमारी, अनु0 लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,सदर मधुबनी, श्री विवेक कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी,जयनगर प्रतिनियुक्त, जिला निर्वाचन कार्यालय, मधुबनी, श्री अर्जुन प्रसाद, आशुलिपिक, जिला गोपनीय शाखा,मधुबनी, श्री सुजीत कुमार बोस, आशुलिपिक, जिला गोपनीय शाखा,मधुबनी, श्री रमण प्रसाद सिंह, लिपिक, जिला आपदा प्रबंधन शाखा,मधुबनी, श्री दयामोहन दास, प्रभारी प्रधान लिपिक, जिला राजस्व शाखा,मधुबनी, श्री कुमुद रंजन, लिपिक, जिला कोषागार कार्यालय,मधुबनी, श्री सत्यजीत कुमार ठाकुर, कार्यपालक सहायक, आपदा प्रबंधन शाखा,मधुबनी को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों/कर्मियों को निदेश दिया गया है कि वे ई0वी0एम0 संग्रहण केन्द्र पर की जा रही व्यवस्थाओं/कार्यकलापों पर सूक्ष्म नजर रखते हुए किसी भी विषम परिस्थिति की जानकारी यथासमय उन्हें उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: