नयी दिल्ली, दो मई, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12 वीं कक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘बोर्ड के वेबसाइट पर परिणाम उपलब्ध है और छात्र अपने प्रवेश पत्र आईडी के माध्यम से इसे देख सकते हैं।’’ परीक्षा की अंतिम तारीख से 28 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर दिया गया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 12 वीं कक्षा की परीक्षा कुछ समय पहले 16 फरवरी को शुरू हुयी थीं। आमतौर पर मई के तीसरे सप्ताह में परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाता है लेकिन यह भी निर्धारित समय से पहले जारी किया गया है। कक्षा 12 वीं की सीबीएसई परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र शामिल हुये थे।
गुरुवार, 2 मई 2019
सीबीएसई 12 वीं कक्षा का परिणाम घोषित
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें