नयी दिल्ली, एक मई, माकपा ने बुधवार को दिल्ली के लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने और राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा को हराने की अपील की। एक बयान में पार्टी की दिल्ली राज्य समिति ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में राजग सरकार पूरे देश में एक ‘निरंतर आपदा’ की तरह सामने आई है। माकपा ने राजग सरकार पर मुस्लिमों और दलितों पर होने वाले नृशंस अत्याचार को बढ़ाने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि राजग शासनकाल में महिलाओं और लड़कियों पर होने वाले हमलों में तेजी से वृद्धि हुई है। पार्टी ने कहा कि भाजपा ने नव-उदारवाद की नीतियों को आगे बढ़ाया जिससे बेरोजगारी बढ़ी और श्रमिक वर्ग, किसानों और अन्य मेहनतकश वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ गया। माकपा ने कहा कि कांग्रेस राज्य में भाजपा को मजबूत चुनौती नहीं पेश कर सकती है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने आप के मुकाबले नकारात्मकता दिखाई और भाजपा के बदले वह राज्य में आप को ही मुख्य दुश्मन मान बैठी। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा।
गुरुवार, 2 मई 2019
दिल्ली में माकपा ने आप को दिया समर्थन
Tags
# चुनाव
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें