अरुण कुमार (आर्यावर्त) पूर्वी चम्पारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहाँ एक किसान को गोली मारकरअपराधियों ने घटना को अंजाम दी है। घटना में गंभीर रुप से घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित मटिअरिया पेट्रोल पम्प के नजदीक एक किसान को अपराधियों ने गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि किसान पेट्रोल पम्प के पास खड़े थे तभी दो पल्सर पर सवार चार अपराधी पहुँचे और किसान को गोली मारकर आराम से चलते बने। घटना में गंभीर रुप से घायल किसान को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है,जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।सामाचार प्रेषित करने तक किसी की गिरफ्तारी या अन्य कोई भी जानकारी इस घटना से सम्बंधित नहीं मिल पाई है।
शुक्रवार, 17 मई 2019
बिहार में बढ़ता आपराधिक ताण्डव
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें