गोडसे कैसे हो सकता है देशभक्त: प्रियंका गाँधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 मई 2019

गोडसे कैसे हो सकता है देशभक्त: प्रियंका गाँधी

how-can-godse-be-patriot-priyanka-gandh
नयी दिल्ली, 16 मई , कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को भारतीय जनता पार्टी की नेता साध्वी प्रज्ञासिंह द्वारा ‘देशभक्त’ कहने पर सवाल किया कि बापू का हत्यारा कैसे देशभक्त हो सकता है। श्रीमती वाड्रा ने गुरुवार को सुश्री प्रज्ञासिंह की टिप्पणी पर ट्वीट किया “बापू का हत्यारा देशभक्त? हे राम!” उन्होंने आगे कहा कि अपने उम्मीदवार के बयान से खुद को अलग करने से ही काम नहीं चलेगा। भाजपा के राष्ट्रवादी दिग्गजों में क्या अपना रूख स्पष्ट करने की हिम्मत है। गौरतलब है कि भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञासिंह ने कहा था ‘‘नाथूराम गोडसे देशभक्त थे और हमेशा रहेंगे।” भाजपा ने खुद को उनके बयान से अलग करते हुए उनसे इस पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: