मोदी के साथ 57 मंत्रियों ने ली शपथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 31 मई 2019

मोदी के साथ 57 मंत्रियों ने ली शपथ

modi-and-57-minister-took-oath
नयी दिल्ली, 30 मई , भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में असाधारण जीत दिलाने वाले श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिपरिषद के 57 सदस्यों ने भी शपथ ली जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में श्री मोदी और अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। सबसे पहले श्री मोदी ने शपथ ली उसके बाद 24 कैबिनेट मंत्रियों और 33 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी। राज्यमंत्रियों में नौ स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री हैं। कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में सर्वश्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, डी वी सदानंद गौड़ा ,श्रीमती निर्मला सीतारमण,रामविलास पासवान, नरेन्द्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद,श्रीमती हरसिमरत कौर बादल, थावरचंद गेहलोत,एस जयशंकर,रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा, श्रीमती स्मृति ईरानी, डा. हर्षवर्द्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल,धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, पृह्लाद जोशी, डा. महेन्द्रनाथ पांडेय, डा. अरविंद सांवत, गिरिराज सिंह और गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल हैं। सर्वश्री संतोष गंगवार , राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद येसो नाइक, जितेंद्र सिंह, किरेन रिजिजू , प्रह्लाद सिंह पटेल, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख भाई मांडविया ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। इनके अलावा फग्गन सिंह कुलस्ते, अश्विनी चौबे,अर्जुन राम मेघवाल, वी के सिंह , कृष्णपाल गुर्जर, राव साहब दादाराव पाटिल दानवे, जी किशन रेड्डी, पुरूषोत्तम रूपाला,रामदास अठावले, साध्वी निरंजन ज्योति, बाबुल सुप्रियो, संजीव कुमार बालियान, संजय शामराव, अनुराग ठाकुर, सुरेश चंद्रसप्पा, सुरेश अंगड़ी, नित्यानंद राय,रतनलाल कटारिया, वी मुरलीधरन , श्रीमती रेणुका सिंह सरूता , सोम प्रकाश , रामेश्वर तेली, प्रताप चंद्र सारंगी, कैलाश चौधरी और श्रीमती देवश्री चौधरी को राज्य मंत्री के तौर पर शपथ दिलायी गयी।

कोई टिप्पणी नहीं: