मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) मधुबनी लोकसभा मे NDA प्रत्याशी अशोक कुमार यादव के पक्ष मे उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का नगर मे रोड शो हुआ. नगर के हवाई अड्डे पर हेलीकाप्टर से पहुंचे उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जहाँ NDA के विधायक, मंत्री,एम एल सी एवं कार्यकर्ता ने मोदी का स्वागत किया. रोड शो मे अपार उमड़ी भीड़ और लोगों में रोड शो के दौरान लगाये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे. हवाई अड्डा पर ही मीडिया को संबोधित करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पुरे देश मे नरेन्द्र मोदी की आंधी चल रही हैं. मधुबनी लोकसभा मे BJP की लड़ाई निर्दलीय प्रत्याशी डॉ शकील अहमद से है और यहाँ महागठबंधन की पार्टी लड़ाई मे कही नही हैं. सुशील मोदी ने नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धिया गिनाया और कहा कि मोदी जी की कई योजनाओ से आम जनता को बिना बिचौलिया के सीधा फायदा पहुंचा है. गौरतलब हैं कि मधुबनी लोकसभा से NDA से BJP प्रत्याशी अशोक कुमार यादव हैं , महागठबंधन से सन आफ मल्लाह मुकेश सहनी कि पार्टी विकासशील इंसान पार्टी से बद्री कुमार पूर्बे, जबकि निर्दलीय से काँग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ताल ठोक रहे हैं जिसे कई पार्टियो का समर्थन प्राप्त हैं
शुक्रवार, 3 मई 2019
मधुबनी : सुशील मोदी का नगर मे हुआ रोड शो
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें