विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 07 मई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 7 मई 2019

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 07 मई

कांग्रेस सेवादल संस्थापक हार्डिकर जी को याद किया।

vidisha news
विदिशा- कांग्रेस सेवादल संस्थापक स्व. श्री नारायण सुब्बा राव जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस जिला सेवादल शहर एवं ग्रामीण और सेवादल यंग बिग्रेड के अध्यक्षों सहित विदिशा विधायक श्री शशांक भार्गव जी सेवादल संस्थापक श्री हार्डिकर जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजली अर्पित की, इस अवसर पर विधायक शशांक भार्गव जी श्री हार्डिकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा, सेवादल की स्थापना जनसेवा और समाज सेवा के लिये हुई हैं, आज भी सेवादल अपने उद्देश्यो को लेकर कटीबद्ध हैं, इंका नेता शैलेन्द्र कटारिया, सेवादल शहर प्रमुख श्री सुरेन्द्र भदौरिया, सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष  श्री गोविन्द भार्गव, सेवादल यंग बिग्रेड के प्रदेश सचिव श्री शादाब शेख एवं सेवादल यंग बिग्रेड जिला अध्यक्ष साहिब खेडा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में पार्षद बृजेन्द्र वर्मा, आशीष महेश्वरी, संजीव प्रजापति, नीरज शर्मा, धर्मेन्द्र परिहार, अभिनव तिवारी, जवाहर कुशवाह, अमित चैहान, जयंत अग्रवाल, मनोज साहू, राजकुमार डीडोत, दीपक दुबे, गुलशन मोढ, सुनील शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल हुये।

कोई टिप्पणी नहीं: