राज्य साधनसेवी साक्षरता, मेरी एडलीन उर्फ नीतू सिंह, परिवार के सदस्य और साक्षरताकर्मी वाल्मीकिनगर में रुद्राक्ष का पौधरोपण किया।
वाल्मीकिनगर, 5 जून। वृक्ष लगाये, पर्यावरण बचाएं। पेड़ लगाए, हरियाली पाएं, नारों के साथ निकाली गई रैली। मौका रहा विश्व पर्यावरण दिवस इस अवसर पर जिले के साक्षरता केंद्रों और कोचिंग सेंटर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पश्चिमी चम्पारण जिले में कई तरह का कार्यक्रम किया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता, संजीव कुमार ने बताया कि जिले के साक्षरता केंद्रों और कोचिंग सेंटर पर पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण, प्रभातफेरी, रैली, चित्रांकन, क्विज प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण संबंधित स्लोगन , दीवाल लेखन, नारा लेखन आदि का आयोजन किया गया। वहीं राज्य साधनसेवी साक्षरता, मेरी एडलीन ने बताया कि पर्यावरण दिवस के अवसर आयोजित होने वाली गतिविधियों के लिए पूर्व में ही सभी प्रखंडों में के०आर०पी० के द्वारा अपने- अपने प्रखंडों के शिक्षासेवियों के साथ बैठक करके निदेश दिया गया था। आगे राज्य साधनसेवी ने बताया कि वाल्मीकिनगर में एस० आर० जी० और के० आर० पी० मुनेश्वर राम की अध्यक्षता में बगहा 2 प्रखंड की शिक्षासेवियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नवसाक्षर महिलाओं की केंद और छात्रों के कोचिंग सेंटर संचालन आदि पर चर्चा किया गया। उसके बाद साक्षरताकर्मियों ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया। वही बेतिया प्रखंड में के० आर० पी० हरेन्द्र यादव, नौतन और बैरिया प्रखंड में के० आर० पी० अभिमन्यु कुमार मधु और मझौलिया प्रखंड में के०आर० पी० उपेन्द्र कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में शिक्षासेवियों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु नवसाक्षर महिलाओं के साथ रैली और छात्रों के साथ प्रभातफेरी निकाली और वृक्षारोपण किया। साथ ही शिक्षासेवियों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु दीवालों पर स्लोगन लिखकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। और सभी साक्षरताकर्मियों ने वृक्षारोपण करके उसकी सुरक्षा हेतु जिम्मेदारी तय किया। राज्य साधनसेवी साक्षरता, मेरी एडलीन उर्फ नीतू सिंह, परिवार के सदस्य और साक्षरताकर्मी वाल्मीकिनगर में रुद्राक्ष का पौधरोपण किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें