इंग्लैंड को पछाड़ वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा भारत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 28 जून 2019

इंग्लैंड को पछाड़ वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा भारत

india-top-in-one-day-ranking
मैनचेस्टर, 27 जून,  भारत ने इंग्लैंड से होने वाली विश्व कप भिड़ंत से तीन दिन पहले उसे हटाकर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।  आईसीसी द्वारा जारी ताजा जारी रैंकिंग के अनुसार भारत रैंकिंग में 123 अंक लेकर पहले स्थान पर पहुंच गया है। इसके बाद विश्व कप मेजबान इंग्लैंड (122) और न्यूजीलैंड (114) काबिज हैं।  मौजूदा चरण में सबसे पहले सेमीफाइनल में पहुंचने वाली गत चैम्पियन आस्ट्रेलियाई टीम 112 अंक से चौथे स्थान पर है। हालांकि अगर भारत गुरूवार को वेस्टइंडीज से हार जाता है तो वह इंग्लैंड से एक स्थान पीछे खिसक जायेगा।  भारत और इंग्लैंड को 30 जून को बर्मिंघम में एक दूसरे से भिड़ना है।  अगर भारत वेस्टइंडीज को हराने के बाद वो मैच जीत जाता है तो उसके 124 अंक हो जायेंगे और इंग्लैंड के खिसककर 121 अंक हो जायेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर इंग्लैंड जीतता है तो वे 123 अंक से शीर्ष पर पहुंच जायेगा और भारत उससे एक अंक पीछे होगा।  अगर भारत वेस्टइंडीज से हार जाता है लेकिन इंग्लैंड को हरा देता है तो उनके 122 अंक रहेंगे जबकि इंग्लैंड के 121 अंक होंगे।  हालांकि इंग्लैंड अगर भारत को हरा देता है और भारत वेस्टइंडीज से हार जाता है तो वह तीन अंक की बढ़त बनाये रखेगा। इंग्लैंड के इससे 123 जबकि भारत के 120 अंक हो जायेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: