ब्रिटिश अदालत ने नीरव मोदी की हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 28 जून 2019

ब्रिटिश अदालत ने नीरव मोदी की हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ाई

neerav-modi-custody-extand
लंदन, 27 जून, ब्रिटेन की एक अदालत ने भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत 25 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। वह करीब दो अरब डॉलर की पीएनबी धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में भारत में वांछित है। नीरव मोदी (48) को मार्च में लंदन में गिरफ्तार किया गया था और वह तब से वैंड्सवर्थ की एक जेल में बंद है।  ब्रिटिश उच्च न्यायालय ने 12 जून को उसकी जमानत की अर्जी खारिज कर दी। यह जमानत के लिए उसकी तरफ दायर से चौथी अर्जी थी। उसके खिलाफ पिछले साल मई और जुलाई में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद अगस्त, 2018 में ब्रिटेन के अधिकारियों से नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए आग्रह किया गया था। नीरव मोदी बृहस्पतिवार को वीडियोलिंक के जरिए वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश हुआ।  मोदी को स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने 19 मार्च को गिरफ्तार किया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: