बिहार : कुर्जी मोहल्ला का नाम को बदलकर मुंगेरी ग्राम करना था - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 जून 2019

बिहार : कुर्जी मोहल्ला का नाम को बदलकर मुंगेरी ग्राम करना था

  • पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा बिहार विधान परिषद में पूर्व मंत्री के नाम से मोहल्ला का नाम में बदलाव पांच साल के बाद भी नहीं

पटना प्रमंडल के आयुक्त के द्वारा राज्यस्तरीय नेताओं का जन्म दिन और पुण्य तिथि की सूची बनायी गयी है। इस सूची के माध्यम से  ‘राज्य समारोह‘ का पता चलता है। इसमें स्वतंत्रता सेनानी मुंगेरी लाल का जन्म दिन अंकित नहीं है। केवल 29 जून को पुण्य तिथि अंकित है। कुर्जी मोहल्ला के लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किए हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की घोषणा को पूर्ण करें। कुर्जी मोहल्ला का नाम बदलकर मुंगेरी ग्राम घोषित करें।
kurji-mohalla-name-change
पटना ,29 जून। स्थानीय कुर्जी मोहल्ला को अब मुंगेरी ग्राम कहलाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने 2014 में (दिसम्बर माह) विधान परिषद में इसकी घोषणा की थी। विधान पार्षद दिलीप चैधरी ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से यह मांग सदन में उठाई थी। उस वक्त पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सदन में मौजूद थे। श्री चैधरी ने कहा कि मुंगेरी लाल प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और राज्य के मंत्री रहे हैं। वे कुर्जी के निवासी थे। स्वतंत्रता आंदोलन में वे जेल भी गए। परिषद में तब के नेता प्रतिपक्ष सुशील मोदी ने भी इस मांग का समर्थन किया और मुख्यमंत्री से इसकी घोषणा की अपील की थी। रामवचन राय समेत कई अन्य ने भी इसका समर्थन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बात सही है कि मुंगेरी लाल बड़े नेता और गरीबों के मसीहा थे। सदन और विपक्ष के नेता की भावना को देखते हुए कुर्जी का नामकरण मुंगेरी ग्राम करने की घोषणा करता हूं। इस ऐलान से लोग खुश हुए। आसपास के लोग पूर्व मंत्री मुंगेरी लाल के परिजनों को मुबारकवाद देने लगे। इसके बाद सरकार से परिजनों ने मुंगेरी आयोग के अध्यक्ष मुंगेरी लाल की प्रतिमा लगाने की मांग करने लगे। उन्होंने कहा कि यह कोई जरूरी नहीं है कि प्रतिमा मुंगेरी ग्राम में ही लगे। राजधानी के किसी हिस्से में लगाया जा सकता है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार, वरिष्ठ सदस्य सिसिल साह, धनजंय कुमार यादव आदि ने मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया है। इनको धन्यवाद भी दिया है।

सामाजिक न्याय के पुरौधा स्व. मुंगेरी लाल की 18वीं पुण्यतिथि आज
आज स्वतंत्रता सेनानी एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा स्व. मुंगेरी लाल जी की 18वीं पुण्य है। श्री मुंगेरी लाल जी ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई एवं कई बार जेल गए। 1952 में पटना पश्चिम विधान सभा क्षेत्र से चुन कर बिहार विधान सभा के सदस्य बने। 1952 से 1977 तक लगातार विधान सभा एवं विधान परिषद के सदस्य रहे एवं बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में मंत्री के रूप में अपना दायित्व निभाया। मुंगेरी बाबू बिहार में गठित पहले पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष रहे। यह आयोग मुंगेरी लाल आयोग के नाम से जाना जाता है। मुंगेरी लाल आयोग रिपोर्ट सामाजिक न्याय पर एक अति विस्तृत अध्ययन है। इस रिपोर्ट के माध्यम से मुंगेरी लाल जी ने सामाजिक स्थिति का संज्ञान लेते हुए अनेक अनुसंशायें की थी जो सिर्फ उस समय की सामाजिक परिस्थिति ही नही बल्कि आज के समाज एवं सामाजिक न्याय के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने रिपोर्ट में समाज के पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण की अनुसंशा की एवं साथ ही सामान्य वर्ग के निर्धन एवं महिलाओं के लिए भी आरक्षण की अनुसंशा की जो आज भी समाज की आवश्यकता है। मुंगेरी बाबू बिहार दलित वर्ग संघ एवं बिहार खेतिहर मजदूर संघ के भी अध्यक्ष रहे। उनके जीवन का मूल मंत्र सादा जीवन उच्च विचार रहा। मुंगेरी लाल जी प्रखर गांधीवादी थे। वे पटना स्थित गांधी संग्रहालय से जीवन पर्यंत जुड़े रहे। बिहार स्वतंत्रता सेनानी संघ के अध्यक्ष के रूप में भी अपना दायित्व निभाया। 

आज के ही दिन 29 जून,2001 में निधन हुआ 
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे एवं कांग्रेस पार्टी के संगठन में  विभिन्न पदों पर अपनी भूमिका निभाई। मुंगेरी बाबू के ओजस्वी एवं सार्थक जीवन का अंत 29 जून, 2001 को पटना के कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल में हुआ। मुंगेरी लाल जी के सम्मान में एवम इनके प्रेरणादायी उच्च विचारो एवं आदर्श को समाज एवं युवाओं के बीच पहुंचाने हेतु जनतांत्रिक चेतना मंच जो एक गैर राजनीतिक संस्था है, ने एक पहल की है। मुंगेरी बाबू के 18वीं पुण्य तिथि पर मुंगेरी लाल स्मृति व्याख्यान एवं सेमिनार का आयोजन किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: