छत्तीसगढ़ में 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 29 जुलाई 2019

छत्तीसगढ़ में 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

14-naxal-surrender-chhattisgarh
रायपुर, 28 जुलाई, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को एक महिला सहित चौदह नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के फूलबागडी थाने में इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले ज्यादातर कैडर माओवादियों के जन मिलिशिया दस्ते के सदस्य के रूप में सक्रिय थे।उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी सड़क निर्माण में लगी गाड़ियों में आग लगाने, लूटपाट और अन्य अपराधों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार उन्हें सहायता प्रदान की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: