खराब मौसम के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 जुलाई 2019

खराब मौसम के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा

amarnath-yatra-stoped
जम्मू/श्रीनगर, 28 जुलाई, जम्मू-कश्मीर में रुक-रुककर हो रही तेज बारिश के चलते तीन मुख्य आधार शिविरों से अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया। मौसम विभाग ने गुफा के पास बर्फबारी होने का पूर्वानुमान भी लगाया है अधिकारियों ने बताया कि मौसम के हिसाब से यात्रा को बहाल करने पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुफा के पास पहुंचे करीब 1,000 श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति दे दी गई। रविवार सुबह 10 बजे तक 990 श्रद्धालुओं ने गुफा के दर्शन कर लिए थे। इस साल अभी तक 3,18,816 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यह 46 दिवसीय यात्रा रक्षा बंधन के त्योहार पर 15 अगस्त को सम्पन्न होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: