बेतिया,15 जुलाई। फोर लेन सड़क निर्माण करवाने की कवायद तेज है। आज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रोड के किनार भूगर्भ नाला पर निर्मित आठ दुकानों को जमींदोज कर दी गयी। जिलाधिकारी डॉ.निलेश रामचन्द्र देवर और एसएसपी जयंतकांत की मौजूदगी में जेसीबी से दुकानों को ढाह दी गयी। बताते चले कि फोर लेन सड़क निर्माण गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज,बरवतसेना से कविवर नेपाली पथ होते हुए मेडिकल कॉलेज तक होगा निर्माण।अब गवर्नमेंट मेडिकल काॅलेज में इलाज कराने के लिए जाने वालों को सड़क की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इतना ही नहीं इलाज कराने जाने वाले मरीजों को शहर में लगने वाली जाम भी अब व्यवधान नहीं बनेगी। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज को फोर लेन सड़क से लिंक्ड कर दिया जाएगा। फोर लेन सड़क की शुरुआत बरवतसेना से कविवर नेपाली चौक तक की जाएगी। फिर वहां से नगर भवन के पूर्वी हिस्से से सब्जी हट्टा एवं सब्जी हट्टा से मेडिकल कालेज के सामने पथरी घाट तक बनाई जाएगी। इस बाबत जिलाधिकारी डा. निलेश रामचन्द्र देवरे ने बताया कि गवर्नमेंट मेडिकल कालेज में मरीजों को ले जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए यह कार्रवाई शुरु की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में आड़े आ रहे अतिक्रमण को खाली कराया जा रहा है। सड़क के दोनों किनारे सरकार की जमीन है, जिसे खाली कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने की जिम्मेवारी पथ निर्माण विभाग को दी गई है। निर्माण कार्य के लिए एजेंसी के रूप में पथ निर्माण विभाग को मार्क किया गया है। फोर लेन में सर्विस लेन का भी प्रावधान किया गया है। इसके निर्माण हो जाने से एक ओर जहां मेडिकल कालेज में मरीजों को ले जाने में सहुलियत होगी, तो दूसरी ओर शहर की सुन्दरता में भी चार चांद लग जाएगा। निर्माण में ऐतिहासिक रमना की भी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जिलाधिकारी डाॅ. देवरे ने कहा कि मंगलवार को रमना एवं मीना बाजार से लगने वाले सब्जी हट्टा से अतिक्रमण हटाया जाएगा। ताकि फोर लेन सड़क निर्माण में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारी एवं अंचल को आवश्यक निर्देश देने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें