अरुण कुमार (आर्यावर्त) अब कुछ ही दिनों में देश की जनता को 24 घंटें बिजली मिलेगी।इस बात की जानकारी केन्द्रीय उर्जा राज्य मंत्री आर के सिंह ने देते हुए कहा कि वन नेशन वन ग्रिड के संकल्प के साथ केन्द्र सरकार काम कर रही है। जिसके तहत उपभोक्ताओं को नो कट बिजली उपलब्ध कराने की योजना है।केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने बिजली के क्षेत्र में मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में अगर लोड शेडिंग हुआ तो सरकार उपभोक्ताओं को हर्जाना भी देगी। वहीं 2014 से पहले की स्थिति के बारे में बात करते हुए केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने कहा कि बिजली से वंचित लोग सोचते थे कि क्या कभी उनके घरों तक बिजली पहुंचेगी।परन्तु 2014 के बाद आज ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास से काफी सुधार किया गया है,जिसके परिणामस्वरूप सभी वंचित घरों तक बिजली पहुंच गयी है।अब रही बात बिजली बीच बीच में बाधित होने की तो इस पर भी काम किया जा रहा है,जिसके फलस्वरूप आगामी आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को बिजली बाधित होने जैसी कोई समस्याओं का सामना करना ही नहीं पड़ेगा।24 घण्टे बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
सोमवार, 15 जुलाई 2019
बिहार : बस अब कुछ इन्तजार और भी सही
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें