झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 15 जुलाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जुलाई 2019

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 15 जुलाई

भाजपा महिला मोर्चा सदस्यता अभियान में 20 हजार नये सदस्य बनायेगी
अभियान में महिलाओं की भूमिका सार्थक एवं प्रभावषाली होती है- ओम शर्मासीमापर तैनात जवानों को जिले से 500 रक्षा सूत्र राखी त्यौहार परके लिये भेजेगें-आरती भानपुरिया
jhabua news
झाबुआ। भारतीय  जनता पार्टी महिला मोर्चा संगठन पर्व एवं ससदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया की उपस्थिति में आयोजित की गई । इस अवसर पर जिले के सभी मंडलों से महिला पदाधिकारियों ने भाग लिया । डा. श्यामाप्रसाद मुकर्जी, पण्डित दीन दयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर तथा माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ हुई । इस अवसर पर संगठन पर्व एवं वृहद सदस्यता अभियान के बारे में जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन मध्यप्रदेश एवं  प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार प्रदेश भर में नवीन सदस्यता अभियान प्रारंभ करने के निर्देश के तारतम्य में जिले को 20 हजार नये महिला सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य सौपा गया है ।  आगामी 8 अगस्त को पूरे जिले के सभी मंडलों में महिला मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जावेगा । सदस्यता अभियान को बुथ स्तर तक संचालित किया जावेगा । इसके लिये पूरे जिले में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पूरे मनोवेग से घर घर जाकर संपर्क करके नये सदस्य बनाने में अपनी सार्थक भूमिका निभाना होगी । उन्होने जिले मे महिला मोर्चा की सक्रिय भूमिका का जिके करते हुए कहा कि महिलाओं की पैठ घरों मे किचन तक होती है इसलिये उन्हे नये सदस्य बनाने तािा दिये गये लक्ष्य को पूरा करने में कोई परेशानी नही होगी तथा लक्ष्य समय पूर्व ही हांसील कर लिया जावेगा । भाजपा महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर पूरे जिले में मण्डल स्तर पर 5 जुलाई से 10 जुलाई तक बैठको का आयाजन किया जाचुका है तथा सदस्यता मंडल की बैठके भी आयोजित की गई है । प्रदेश संगठन द्वारा श्रीमती माया नरोलिया को मध्यभारत क्षेत्र की जिम्मेवारी सौपी गई है। वे भी सदस्यता अभियान के दौरान जिले में भ्रमण पर  आ सकती है । जिले को 20 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य हम सहज ही प्राप्त कर लेगे। बैठक मे लिये गये निर्णय के अनुसार प्रति बुथ 70 नये सदस्य बनाये जावेगें । श्रीमती भानपुरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि 15 अगस्त रक्षाबंधन के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा सीमा पर तेनात हमारे जवान भाईयों  को जिले भर से 500 रक्षा सूत्र रेशम की राखिया  भेजी जाना है । जिन्हे एकत्रित करके 1 अगस्त को प्रदेश संगठन द्वारा भोपाल में स्थापित कलश में  जमा कराई जावेगी । श्रीमती भानपुरिया ने बताया कि सदस्यता अभियान के लिये जिला प्रभारी का दायित्व श्रीमती सुशीला भाबर को जिला भाजपाध्यक्ष द्वारा सौपा गया है तािा सह प्रभारी श्रीमती राधा वसुनिया को बनाया गया है । बैठक में महिला पदाधिकारियों से आग्रह किया गया कि वे 8 अगस्त से 11 अगस्त तक जिले भर में चलने वाले महिला मोर्चे के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बना कर तथा लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हांसील करें । इस  अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री रेखा शर्मा, मंडल अध्यक्ष रानापुर ज्योति जोशी, मंडल अध्यक्ष पेटलावद शालिनी यादव, मण्डल अध्यक्ष झाबुआ प्रीति पांचाल, गा्रमीण मंडल अध्यक्ष पिटोल, अंजु मेडा, रानापुर मंडल महामंत्री नैना परिहार, मण्डल उपाध्यक्ष पेटलावद ज्योति बेरागी, मण्डल उपाध्यक्ष झाबुआ रहिशा कुर्रेशी, मण्डल उपाध्यक्ष झाबुआ पायल पांचाल, शोभा कटारा,रमीला निनामा सहित बडी संख्या में महिला पदाधिकारीगण उपस्थित थे । कार्यक्रम के अन्त में आभारप्रदर्शन प्रीति पांचाल ने व्यक्त किया ।

भाजपा का आधार स्तम्भ युवा मोर्चा- ओम प्रकाष शर्मा
युवा मोर्चा 15 जुलाई को जिले में बनायेगा 18 हजार सदस्य-भानु भूरिया सदस्यता अभियान को लेकर भाजयुमो ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी
jhabua news
झाबुआ।  भाजयुमो जिला झाबुआ द्वारा रविवार को एक नीजि होटल में संगठन पर्व एवं सदस्यता  अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया । इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का आधार युवा मोर्चा ने हमेशा से ही पार्टी के हर आदेश,गतिविधि,विचारो,के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती है,भाजपा के सदस्यता अभियान में भाजयूमो का जिले ने जो लक्ष्य लिया है उसको ताकत के साथ पूरा करेगी,। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन पर्व सदस्यता अभियान में जुटा हुआ है। 15 जुलाई को मोर्चा बूथ स्तर तक विशेष सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश के 5 लाख 50 हजार युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोडने का लक्ष्य प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय ने रखा था वही झाबुआ जिले में हमने 21 हजार का लक्ष्य लिया है। श्री भूरिया ने बताया कि विशेष सदस्यता अभियान में युवा मोर्चा उन बूथों पर विशेष रूप से फोकस करेगा जिन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान जीत नहीं पाए थे। मोर्चा ने बूथवार सदस्यता अभियान को लेकर रणनीति तैयार की है।

’शहीद परिवारों से करेंगे संपर्क’
जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने आगे बताया कि 15 जुलाई को मोर्चा के जिले में आयोजित होने वाले विशेष सदस्यता अभियान कार्यक्रमों में प्रदेश में निवासरत पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी,प्रदेश पदाधिकारी, विधायक,सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे। मोर्चा भाजपा सरकार के लाभार्थियों,विद्यालयों, छात्रावासों,महाविद्यालय परिसर के बाहर,मॉल,बाजार,रेलवे स्टेशन,बस स्टेंड सहित अन्य सार्वजनिक केन्द्रों पर केनोपी एवं स्टॉल लगाकर सदस्यता अभियान चलायेगा। अभियान के दौरान मोर्चा के कार्यकर्ता शहीदों के परिवारों से संपर्क भी करेंगे। जिला अध्यक्ष भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से बडी संख्या में युवा वर्ग ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। युवा मोर्चा सदस्यता अभियान के माध्यम से ऐसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं को पार्टी का सदस्य बनायेगा।

’प्रदेश सरकार के खिलाफ होंगे चरणबद्ध आंदोलन’
जिला भाजयुमों अध्यक्ष भूरिया ने कहा कि कमलनाथ सरकार को प्रदेश में 7 माह हो चुके है। लेकिन कमलनाथ सरकार ने वचनपत्र में युवाओं को जो सपने दिखाए थे और जो वादे किए थे, जिसमें से एक भी वचन पूरा नहीं हुआ है,उल्टा शिवराज सरकार के समय की योजनाओं जैसे मुख्यमन्त्री विवाह योजनाओं, अंत्योष्टि पर दिए जाने वाली योजन आदि पर भी विराम लगाने का काम इस सरकार ने किया है। भूरिया ने कहा कि युवा स्वाभिमान के नाम पर कमलनाथ सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। युवाओं को कौशल विकास के नाम पर बैंड बजाना,ढोर चराने का काम सौंपा गया। बजट में युवाओं को अनदेखा किया गया है। जिला अध्यक्ष भूरिया ने बताया कि कमलनाथ सरकार के विरोध में युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आदेश पर युवा आक्रोश आंदोलन करेगा। जिसके तहत मंडलवार, चरणबद्ध आंदोलन होंगे,जिनमें हस्ताक्षर अभियान,हल्ला बोल कार्यक्रम होंगे। युवा मोर्चा सितंबर माह में एक बडा आंदोलन करेगा।

’लोकतंत्र का गला घोट रही कमलनाथ सरकार’
लोकतंत्र में हर राजनैतिक दल को अपनी संगठनात्मक बैठक करने का अधिकार है,लेकिन प्रदेश सरकार में असुरक्षा का भाव इतना गहरा गया है कि वह अब इन संगठनात्मक बैठकों की भी पुलिस से जासूसी करा रही है और लोकतंत्र का गला घोंट रही है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार अपने नेताओं,क्षत्रपों और गुटों पर तो नजर रखती ही है,अब भारतीय जनता पार्टी की निगरानी भी कराने लगी है,उक्त बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने रविवार को हुई पत्रकार वार्ता में कही,गत दिनों भोपाल के लांबाखेड़ा में मोर्चा की बैठक की पुलिसकर्मियों के आने और मोर्चा कार्यकर्ताओं से पुलिस द्वारा बदतमीजी की गयी थी,वही भूरिया ने कहा कि प्रदेश के बुरहानपुर में आदिवासियों के साथ मारपीट की उनको प्रताड़ित किया उनके साथ भी सौतेला व्यवहार कर रही है,प्रदेश में जिस तरह से कमलनाथ सरकार भाजपा की जासूसी के लिए सरकारी तंत्र और पुलिस का इस्तेमाल कर रही है,वह तरीका अलोकतांत्रिक है। पत्रकार वार्ता के दोरान भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा,भाजयुमो जिला महामंत्री संजय भाभर,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम सोनी भावेश भानपुरिया, संदीपजेैन,कुँवरसिंह भूरिया,राजेश पारगी,मांगीलाल भूरिया,सूरभान गुंडिया,कमलेश नायक,पंकज शर्मा आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजयूमो जिला मीडिया प्रभारी जीतु सेन द्वारा दी गई।

सकल व्यापारी संघ के ‘झाबुआ टेलेंट हंट-2019’ ने रचा किर्तीमान,
 हर वर्ग आयु की प्रतिभा ने मंच पर सिंगिंग, डांस, वादन और मोनो एक्टींग में दी अपनी शानदार प्रस्तुतियां, सत्त साढ़े 4 घंटे तक चला आयोजन
jhabua news
झाबुआ। सकल व्यापारी संघ झाबुआ द्वारा शहर के पैलेस गार्डन पर प्रथम बार एक अद्भूत और अनोखा आयोजन ‘झाबुआ टेलेंट हंट’ का आयोजन किया गया। इस अद्भुत और अनूठे आयोजन हर वर्ग-आयु के प्रतिभागियों के अपनी-अपनी प्रस्तुति से उपस्थित दर्षकों को काफी रोमोचिंत एवं आकर्षित किया। करीब-करीब हर परफारमेंस ने दर्षकों की तालियां बटोरी। चार विद्याओं सिगिंग, डांस, वादन और मोनो एक्टींग (मिमीक्री) में कुल 39 प्रतिभागियों ने अपना सुंदर परफारमेंस दिया। जिसके आधार पर बाहर से आए इन विद्याओं के ख्याति प्राप्त जजेस ने अपना कमेंट दिया और विजेताओं की घोषणा की। यह कार्यक्रम सत्त साढ़े घंटे तक चला। कार्यक्रम के बीच में झाबुआ जिले से स्थानांतरित हुए दो वरिष्ठ अधिकारी एसडीएम झाबुआ कैलाषचन्द्र परते एवं जिला आबकारी अधिकारी झाबुआ पद से स्थानांतरित अभिषेक तिवारी का भावभरा सम्मान एवं विदाई सकल व्यापारी संघ की ओर से दी गई। ‘झाबुआ टेलेंट हंट’ कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों में पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं इतिहासकार डाॅ. केके त्रिवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी मनोहरलाल भंडारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, नायब तहसीलदार हर्षल बैरानी, सकल व्यापारी संघ की ओर से वरिष्ठ प्रवीण रूनवाल, संजय कांठी, अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, उपाध्यक्ष कमलेष पटेल, लोकेन्द्र बाबेल, सचिव पंकज जैन मोगरा, सह-सचिव हरिष शाह लालभाई, कोषाध्यक्ष राजेष शाह, सह-कोषाध्यक्ष मधुकर शाह, संकल्प ग्रुप से श्रीमती भारती सोनी आदि द्वारा मां सरस्वतीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। अतिथियों एवं पधारे सभीजनों का स्वागत कार्यक्रम संयोजकों में नितेष कोठारी, जय भंडारी, पंकज जैन ‘मोगरा’ एवं दर्षन शुक्ला ने अपने शब्दों से किया। बाद कार्यक्रम आरंभ हुआ।

चार विद्याओं में प्रतिभागियों ने दी परफारमेंस
झाबुआ टेलेंट हंट में चार विद्याओं में सिंगिंग, डांस, वादन और मोनो एक्टींग (मीीमिक्री) में प्रतिभागियों ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। सिंगिंग में निहाली चैहान ने गीत के माध्यम से अपने शब्दों का जादू बिखेरा तो एंजल पियूष गादिया ने भी सुंदर गीत प्रस्तुत कर दर्षकों की जमकर तालियां बटोरी। युवा हार्दिक अरोरा ने देषभक्ति गीत गाया। डांस में अपना जलवा साज रंग के प्रषिक्षक मुकेष बुंदेला एवं नन्हीं बालिका गौरी बारिया ने उसके समकक्ष में सुंदर प्रस्तुति देकर जजेस का दिल जीत लिया। रिद्धम शाह ने फिल्मी स्टार गोविन्दा के गानों पर उनकी स्टाईल में प्रस्तुति देकर खूब दाद बटोरी तो पीहू पटेल ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्षकांेे की तालियां बटोरी। जयेन्द्र बैरागी ने आदिवासी गीत ‘हमु काका बाबा ना पोरिया’ पर नृत्य कर सभी को खूब आनंदित किया। उधर वादन में साज रंग के युवा कलाकार यग्नेष मालवीय ने फिल्मी गीत पर ड्रम बजाकर दर्षकों का मन मोना तो डोली सोलंकी ने संगीत के माध्यम से समां बांधा। झाबुआ की एक छुपी हुई प्रतिभा के रूप में युवक विजय डामोर भी किसी से पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने साथी के साथ तबले पर सुंदर बांसुरी वादन कर विजेताआंे के अपना नाम शामिल करवाया। खत पर लिखी सुदर गजल महेन्द्रसिंह खुराना ने प्रस्तुत की। मोनो एक्टींग (मिमीक्री) में प्राची पोरवाल की प्रस्तुति को सराहा गया तो विजय तिवारी ने अपने मोनो अभिनय के माध्यम से बताया कि आंखो वालों से अंधे काफी अच्छे होते है। प्रतियोििगता में कुल 39 प्रस्तुतियां दी गई।

दो अधिकारियों का स्थानांतरण पर किया गया सम्मान
कार्यक्रम के मध्य में सकल व्यापारी संघ की ओर से जिले से स्थानांतरित होकर जा रहे एसडीएम झाबुआ केसी परते का देवास ट्रांसफर होने पर एवं जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी जिले से बाहर स्थानांतरित होने पर दोनो वरिष्ठ अधिकारियों को मंच पर आमंत्रित कर उनका सकल व्यापारी संघ एवं अतिथियों ने मिलकर अभिनंदन-पत्र देकर एवं शाल ओढ़कार तथा श्रीफल भेंटकर भावभरा सम्मान किय। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी श्री तिवारी ने अपने विचार भी व्यक्त किए। जिला आबकारी अधिकारी के अभिनंदन पत्र का वाचन आबकारी विभाग के ही अधिकारी श्री राम ने किया वहीं एसडीएम श्री परते के अभिनंदन-पत्र का वाचन पंकज जैन मोगरा द्वारा किया गया।

जजेस ने दी सुंदर कमेंट तो एंकर ने मिमीक्री से गुदगुदाया
इस आयोजन में खासियत यह रहीं कि इसमें एंकर जहां बाहर के थे वहीं जजेस भी अलग-अलग विद्याओं के ख्याति प्राप्त होकर प्र्रतियोगियों की परफारमेंस देखने के बाद उस पर अपना कमेंटस भी दिया। जजेस में गगन दलवी रतलाम सिंगिग विद्या से जज, राजेष बैरागी रतलाम इंस्टूमेंटल जज, टेलीविजन पर आने वाले शो डांस-इंडिया-डांस में प्रस्तुति देने वाले एवं इंडिया फेमस टेरंस लेविस अकेडमी में ट्रेनिंग प्राप्त कर चुकेे अभिमन्यूसिंह (लाॅॅफटी) इंदौर (डांसर और जज) विषेष रूप से उपस्थित थे। वहीं विजय अरिहार उज्जैन ने एंकरिंग और मिनोएक्टिंग (मिमीक्री) के माध्यम से प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों के दौरान सभी को खूब गुदगुदाया एवं मनोरंज भी किया। साथ ही जज की भूमिका भी अदा की। उक्त कार्यक्रम रात 8 बजे से आरंभ हुआ, जो सत्त 12.30 बजे तक चलता रहा।

जब गुरू और षिष्य में हुआ प्रथम के लिए मुकाबला
झाबुआ टेलेंट हंट आयोजन के बीच ही जब जजेस अभिमन्यूसिंह (लाफटीी) को नृत्य में प्रथम विजेता का नाम चयनित करना था, तो वह दो परफामेंस की प्रस्तुति में बीच अटक गए। जिसमें साज रंग के नृत्य प्रषिक्षक मुकेष बंुंदेला और उनसे ही नृत्य का प्रषिक्षण प्राप्त करने वाली नन्हीं बालिका गौरी बारिया, दोनो में से एक को नृत्य विद्या में प्रथम पुरस्कार देना था। इस पर अभिमन्यूसिंह ने दोनो को मंच पर बुलाकर उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए गीत पर डांस को छोड़कर दूसरे किसी भी गीत पर परफारमेंस देने के लिए 40 सेंकेंड में अपनी प्रस्तुति देने का समय दिया गया। जिस पर मंच पर गुरू और षिष्य दोनो ने एक साथ  एक ही गीत पर अपनी 40 सेकेंड की बेहतरीन परफारमेंस मंच पर दी। जिसके आधार पर जजेस ने फैसला लेते हुए षिष्या गौरी बारिया को प्रथम विजेता घोषित किया।

ये रहे विजेता
कार्यक्रम संयोजक नितेष कोठारी, जय भंडारी, पंकज जैन मोगरा एवं दर्षन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि चार विद्याओं में गायन में प्रथम निहाली चैहान, द्वितीय प्रत्यूष भट्ट, तृतीय एंजल पियूष गादिया, रहीं। नृत्य में प्रथम गौरी बारिया, द्वितीय मुस्कान चैहान एवं तृतीय प्रणव जोषी, वादन में प्रथम यग्नेष मालवीय, द्वितीय डोली सोलंकी एवं द्वितीय बांसुरी वादक विजय डामोर, इसी प्रकार मोनो एक्टींग (मिमीक्री) में प्रथम प्रांची पोरवाल, द्वितीय विनय तिवारी एवं तृतीय स्थान पवन यादव ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सुंदर एवं आकर्षक ट्राफियां सकल व्यापारी संघ के पदाधिकारियों, कार्यक्रम संयोजकों के साथ समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों में वरिष्ठ मनोहरलाल भंडारी, अषोक सकलेचा, अशोक शर्मा, भरत बाबेल, डाॅ. केेके त्रिवेदी, एमएल फुलपगारे, शरत शास्त्री, रामप्रसाद वर्मा एवं जजेस द्वारा मिलकर प्रदान की गई। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी इस अवसर पर प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र अतिथियों ने प्रदान किए। ाथ ही सभी कार्यक्रम संयोजकों और जजेस का भी सकल व्यापारी संघ की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। सभी पुरस्कार वरिष्ठ समाजसेवी मनोहरलाल भंडारी की ओर से रखे गए थे। कार्यक्रम में सैकड़ांे की संख्या में प्रतिभागियों के अभिभावकगण शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, सामाजिक-धार्मिक संस्थआों के पदाधिकारीगण सहित साहित्यकार-पत्रकार आदि उपििस्थत थे। अंत में आभार सकल व्यापारी संघ के सह-सचिव हरिष शाह लालाभाई ने माना।

झाबुआ टेलेंट हंट की कुछ विषेष झलकियां
- प्रतियोगिता के लिए विषेष मंच निर्मित किया गया था।
- आकर्षक साउंड के साथ विद्युत की जगगम व्यवस्था के बीच प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुतियां देने में काफी आनंद की अनुभूति हुइ्र।
- झाबुआ टेलेंट हंट के चारो कार्यक्रम संयोजक जय भंडारी, नितेष कोठारी, पंकज जैन मोगरा एवं दर्षन शुक्ला एक जैसे ड्रेस कोड में दिखाई दिए।
- बाहर से आए जजेस द्वारा करीब-करीब हर प्रस्तुति पर प्रतिभागियों को हौंसला अफजाई करते हुए सुंदर-सुदंर कमेंटस दिए गए। साथ ही विजेताओं को अपने शो एवं कार्यक्रमों में लेने हेतु भी आष्वास्त भी किया।
- उज्जैन से आए जजेस और एंकर विजय अरिहार ने जजेस की भूमिका के साथ शानदार एकरिंग कर दर्षकांे को खूब लुभाया। साथ ही फिल्मी एक्टरों की मीमिक्री कर भी खुब गुदगुदाया।
- आयोजनस्थल पर दर्षकों के बैठने के लिए सकल व्यापारी संघ की ओर से पर्याप्त कुर्सियांें की व्यवस्था की गई थी।
- सभी प्रतिभागियों को उनके नंबर के बेेचेस प्रदान किए गए एवं उस विद्या का भी उल्लेख किया गया।

सलाहकार समिति का चुनाव हुआ समपन्न

jhabua news
झाबुआ ।  कर सलाहकार परिषद् झाबुआ, अलिराजपुर के सदस्यो की बैठक, वरिष्ठ कर सलाहकार श्री राजमल जी राठौड, श्री अनोखीलाल जी मेहता, श्री सुरेषचन्द्र जी जैन आदि के मार्गदर्षन मे हुई जिसमे वर्ष 2019-2020 के लिये नई कार्यकारीणी का गठन किया गया जिसमे सर्वानुमति से अध्यक्ष पद हेतु संजय गाँधी उपाध्यक्ष अनुप मेहता पेटलावद सचीव सीए बलवंत हाडा मेघनगर सह-सचीव सीए समकीत भण्डारी  कोषाअध्यक्ष जयेष संघवी व मीडीया प्रभारी सीए ओमप्रकाष प्रजापति को चुना गया।  बैठक मे पुर्व अध्यक्ष मनीष कोठारी , प्रमोद भण्डारी व परिषद् के सदस्य गण संजय व्यास ,निकेत छाजेड, अर्पित कोठारी , पदम मेहता, निलेष मेहता अंकित जैन , सौरभ ओरा आदि कर सलाहकार व सीए उपस्थित थे। नई कार्यकारीणी के गठन के पश्चात् आवष्यक निर्णय भी लिये गये जिसमे जीएसटी व इनकम टैक्स के कार्यों संबधित शुल्क व फाईल ट्रान्सफर होती हे तो उसमे अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाना महत्वपुर्ण होगा। बैठक पश्चात् सह-भोज का आयोजन भी किया गया।

मुंबई से पधारे चेतन्यकुमार जैन का नवल स्वर्ण जयंती चातुर्मास समिति ने किया भावभरा बहुमान, चातुर्मास के तहत 15 जुलाई से प्रतिदिन बावन जिनालय पोषध शाला भवन में हांेगे आचार्य एवं मुनिराज के प्रवचन

jhabua news
झाबुआ। शहर के जैन तीर्थ श्री ऋषभदेव बावन जिनालय में नवल स्वर्ण जयंती चातुर्मास के तहत परम् पूज्य आचार्य देवेष नरेन्द्र सूरीष्वरजी मसा ‘नवल’ एवं मुनिराज श्री जिनेन्द्र विजयजी मसा ‘जलज’ का आगमन हो चुका है। इसके साथ ही अब 15 जुलाई से प्रतिदिन आचार्य एवं मुनिराज द्वारा समाजजनों को प्रवचन देकर धर्म की गंगा प्रवाहित की जाएगी। 14 जुलाई रविवार को आचार्य एवं गुनिराज के गुरू भक्त मुंबई से चेतन्यकुमार जैन द्वारा पधारने पर उनका नवल स्वर्ण जयंती चातुर्मास समिति द्वारा भावभरा बहुमान किया गया। ज्ञातव्य है कि चातुर्मास को लेकर आचार्य नरेन्द्र सूरीजी एवं मुनिराज जिनेन्द्र विजयजी मसा बावन जिनालय में विराजमान हैं। जहां आचार्य एवं मुनिराज के झाबुआ जिले ही नहीं अपितु देष के विभिन्न राज्यों के शहरों से समाजजन एवं गुरू भक्तजन झाबुआ पधारकर आचार्य एवं मुनिराज के दर्षन-वंदन कर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे है। आचार्य नरेन्द्र सूरीजी का झाबुआ में यह 50वां एवं मुनिराज जिनेन्द्र विजयजी मसा का 34वां चातुर्मास हो रहा है। जिसको लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।

चेतन्यकुमार जैन का किया गया बहुमान
इसी क्रम में 14 जुलाई रविवार को दोपहर महाराष्ट्र के मुंबई महानगरी से सीधे झाबुआ आचार्य श्रीजी एवं मुनिराज के दर्षन-वंदन हेतु कल्याण ज्वेलर्स के संचालक चेतन्यकुमार जैन अपने ईष्ट मित्रों सहित पधारे। यहां उन्होंने बावन जिनालय आकर आचार्य एवं मुनिराज के दर्षन करने के बाद नवल स्वर्ण चातुर्मास समिति की ओर से अध्यक्ष कमलेष कोठारी, सचिव अषोक रूनवाल, समिति के वरिष्ठ संतोष रूनवाल, निलेष लोढ़ा, हस्तीमल संघवी, तेजप्रकाष कोठारी, मानमल रूनवाल, अक्षय लोढ़ा, हितेष कांठी, रिंकू रूनवाल, मुकेष संघवी आदि ने चेतन्यकुमार जैन एवं पधारे अन्यजनों का भावभरा बहुमान किया।

15 जुलाई से शुरू होंगे मंगलकारी प्रवचन
चातुर्मास समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जुलाई, सोमवार से आचार्य नरेन्द्र सूरीजी एवं मुनिराज जिनेन्द्र विजयजी प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक बावन जिनलाय स्थित पोषध शाला भवन में समाजजनों को प्रवचन देंगे। प्रवचनों का लाभ शहरवासी भी पधारकर ले सकते है। इसके साथ ही प्रतिदिन दोपहर 3 से 5 बजे तक ज्ञान चर्चा एवं रात्रि में प्रतिक्रमण का आयोजन होगा। चातुर्मास के दौरान सत्त जप-तप एवं तरह-तरह की तपस्या करने वालों की भी झड़ी लगेगी।

44 दिवसीय सामूहिक विषिष्ट आराधना का शुभारंभ 21 जून को
इसके साथ ही श्री ऋषभदेव बावन जिनालय में 44 दिवसीय सामूहिक विषिष्ट आराधना (श्री भक्तामर महातप का शुभारंभ) श्रावण वदि-4, 21 जुलाई, रविवार से होगा। उक्त आयोजन आचार्य नरेन्द्र सूरीजी ‘नवल’ एवं मुनिराज जिनेन्द्र विजयजी ‘जलज’ की निश्रा में होगा। समाजजनांें से भक्तामर महातप में अपना नाम लिखवाकर सामूहिक आराधना में शामिल होने हेतु अनुरोध किया गया है। नाम आचार्य एवं मुनिराज के पास या चातुर्मास कार्यालय पर लिखवाएं जा सकते है।

आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट ने महाराणा प्रताप माध्यमिक विद्यालय में किया पौधारोपण, 5-5 बच्चों को एक-एक पौधों को बड़ा करने तक की जिम्मेदारी सौंपी

jhabua news
झाबुआ। आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट झाबुआ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वर्षाकाल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन झाबुआ के समीपस्थ ग्राम बाटियाबयड़ी (नवागांव) में स्थित महाराणा प्रताप माध्यमिक विद्यालय एवं अजजा बालक-बालिका छात्रावास में 14 जुलाई, रविवार को किया गया। पहले सभी छात्र-छात्राओं को आसरा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने हरियाली एवं पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। बाद संस्था परिसर में अलग-अलग प्रजातियों के पौधे रोपे। आयोजित कार्यक्रम में आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट की आजीवन अध्यक्ष श्रीमती वंदना व्यास, संस्थापक अध्यक्ष राजेष नागर, सेवा प्रकल्प परामर्षदाता सुधीरसिंह कुषवाह, अध्यक्ष रविराजसिंह राठौर, सचिव सुनिल चैहान, कोषाध्यक्ष पं. द्विजेन्द्र व्यास, वरिष्ठ सदस्यों में डाॅ. पीके पाठक, अषोक शर्मा, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, हिमांषु त्रिवेदी, महिलाओं में वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सुषीला भट्ट, पवित्रा भावसार, आषा त्रिवेदी लीना नागर, पद्मावती त्रिवेदी, पाविनी व्यास आदि उपस्थित थी। सर्वप्रथम पद्मावती त्रिवेदी ने आश्रम में निवासरत सभी बालक-बालिकाओं को सुंदर कहानियां सुनाई। श्रीमती सुषीला भट्ट ने बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी।

पांच बच्चों को लेना है एक पौधे की जवाबदारी
संस्थापक अध्यक्ष राजेष नागर ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उपस्थित बालक-बालिकाओं से कहा कि आज हमारे द्वारा जो यहां पौधे रोपे जा रहे हे, उनको नियमित पानी देने एवं देखरेख का कार्य आप सभी को मिलकर करना है, इसलिए प्रत्येक पांच बच्चें यह संकल्प ले कि वह एक-एक पौधे की जिम्मेदारी लेकर उसे नियमित पानी देने, देखरेख करने से लेकर बड़ा होने तक संपूर्ण जवाबदारी ले। इन पौधों के पेड़ बनने के बाद इसका लाभ आप छात्र-छात्राओं को ही मिलेगा।

अलग-अलग प्रजातियों के 14 पौधे रोपे
बाद आसरा ट्रस्ट के उक्त समस्त पदाधिकारी-सदस्यों ने मिलकर संस्था परिसर में रिक्त पड़ी तार फ्रेसिंग वाली जमीन में स्वयं गेती-फावड़े से गड्ढ़े खोदकर उसमें अलग-अलग प्रजातियों के नीम, आम, सागवान, गुलमोहर, गिलोय आदि प्रजातियों के करीब 14 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सदस्य जयेन्द्र बैरागी ने किया एवं आभार आश्रम के संालक विक्रमसिंह कुषवाह ने माना। वहीं पौधारोपण कार्यक्रम में विषेष सहयोग संस्था से जुड़ी भोज जनहित समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष ग्राम डूमपाड़ा के पांगु डामोर, समिति के सचिव राजवीरसिंह कुषवाह, भाजीडूंगरा के रतनसिंह बारिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती जामुड़ी बारिया एवं स्टाॅफ ने प्रदान किया।

मप्र कर्मचारी कांग्रेस और षिक्षक कांग्रेस ने आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री मरकाम से की भेंट, भव्य स्वागत कर मुख्य मांगों से करवाया अवगत 

jhabua news
झाबुआ। मप्र कर्मचारी कांग्रेस और षिक्षक कांग्रेस के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने 14 जुलाई, रविवार को झाबुआ जिले के दौरे पर आए मप्र शासन के आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्री ओंकारसिंह मरकाम से मुलाकात उनका भव्य स्वागत कर कर्मचारियों और षिक्षकों की मुख्य मांगों से अवगत करवाया। मप्र्र कर्मचारी कांग्रेस में जिलाध्यक्ष भेरूसिंह सोलंकी, प्रदीप मग, प्रदीप भालेराव, लीला चैहान, सुमेरसिंह कनेष, सुषीमुमार जायसवाल, श्री रायपुरिया, बापूसिंह कटारा, नाहरसिंह रावत, आषीष भाटी, विजेन्द्र चैहान, आषीष व्यास, चंदर भाबोर, फिरोज खान, गोपालसिंह कुषवाह, जिला प्रवक्ता जफर उल्ला खान, राजेन्द्र मंडोड आदि ने झाबुआ-रानापुर रोड़ पर भंडारी पेट्रोल पंप के समीप मप्र शासन के आदिम जाति मंत्री श्री मरकाम के काफिले के वहां से निकलने पर भेंट की। सर्वप्रथम सभी ने मिलकर मंत्री का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

मांगों एवं समस्याआंें की दी जानकारी
वहीं इस अवसर पर पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. विक्रांत भूरिया, विधायक वालसिंह मेड़ा, वीरसिंह भूरिया, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति राजेष डामोर का भी कर्मचारी कांग्रेस एवं षिक्षक कांग्रेस ने मिलकर स्वागत कर उनकी गरिमामय उपस्थिति में कर्मचारियों और षिक्षकों की मांगों में सहायक षिक्षकों की पदोन्नित, वेतन विसंगतियां दूर करने, अस्थायी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमित करने एवं उन्हें समय पर वेतन प्रदान करने जैसी मांगे रखी। जिस पर मंत्री श्री मरकाम द्वारा उचित कार्रवाई का आष्वासन दिया गया। मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनििधयों से यह भेट वार्ता करीब 10 मिनिट की हुई। इसके बाद आदिम जाति मंत्री वाहनों के काफिले के साथ अगले गंतव्य स्थल के लिए रवाना हुए।

जब हम षिक्षित बनेगे तभी तो देष विकसित बनेगा- मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम
प्रदेष के आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्री ने झाबुआ मे विभागीय अमले को किया संबोधित
jhabua news
झाबुआ । प्रदेष के आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम ने आज 14 जुलाई को झाबुआ जिले के भ्रमण के दौरान झाबुआ में पैलेस गार्डन में विभागीय षैक्षणिक गतिविधियो के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक मे विभागीय अमले को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम षिक्षित बनेगे तभी तो देष विकसित बनेगा। देष के भविष्य बच्चो को अच्छी तरह से षिक्षित करने का दायित्व आप सभी षिक्षको के कंधो पर है। बच्चो को अच्छे वातावरण मे अच्छे गुणो का ज्ञान कराते हुए षिक्षित करे।आपकी जितनी भी समस्याए है,उनका गंभीरतापूर्वक विचार कर समाधान करने के लिए विचार किया जाएगा। बच्चो को षिक्षित करते समय उन्हे संस्कारित भी करे,उनमे जो बुरी आदते है,उन्हे भी छुडवाये। उन्हे वि़द्यार्थियो के गुणो के बारे मे बताये। नषा एवं मोबाईल के दुरूपयोग से होने वाले नुकसानो के बारे मे बतायंे। यदि आपमे भी कोई बुरी आदत है,तो पहले आप उनका त्याग करके उदाहरण बने।बच्चे गुरू के आचरण को देखकर भी अनुसरण करते है। बच्चो को बताये कि किसी भी प्रकार के नषे से दूर रहे। सभी प्रकार का नषा नुकसान ही करता है। आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि आप सभी षिक्षक मन लगाकर तनावमुक्त होकर काम करे। विषम परिस्थितियो मे भी हमे आगे बढना है। आप ऐसी परिस्थितियो का निर्माण करे जहा मानवता हो,एक-दूसरे की मदद के लिए हर कोई तत्पर रहे। आपकें स्कूलो का वातावरण अच्छा करने के लिए पूरे प्रयास किये जायेगे। मै आपसे सुझाव एवं आपकी आवष्यकताओ की जानकारी लेने आया हूॅ। आप सभी स्कूलो की जानकारी बताये। स्कूल का भवन जर्जर है क्या,पेयजल की व्यवस्था है या नही। षौचालय का निर्माण हुआ या नही। आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्री श्री मरकाम ने उपस्थित सभी षिक्षिक-षिक्षिकाओ को प्रदेष एवं देष के विकास के लिये हर समय कार्य करने के लिय तत्पर रहने के लिये संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री कांतिलाल भूरिया, विधायक पेटलावद श्री वालसिंह मेडा, विधायक थांदला श्री वीरसिह भूरिया, कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती षांति डामोर, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मन्नु डोडियार सहित जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे। मंत्री श्री मरकाम ने गुरूओ का सम्मान करने के लिये मंच पर जिले के एक वरिष्ठ षिक्षक एवं एक षिक्षका का पुष्पहार भेट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने मंत्रीजी का स्वागत जिले की संस्कृति के प्रतिक चिन्ह साफा-झुलडी एवं तीर कमान भेट कर किया। कार्यक्रम की रूप रेखा ऐसी ट्रायबल श्री प्रषांत आर्य ने बताई।

प्रदेष के आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्री ने समोई पहुचकर
बाबा देव के दर्षन कर आम जन की समस्याऐ सुनी
jhabua news
झाबुआ । आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम ने जिले के भ्रमण के दौरान ग्राम समोई में बाबाडूंगर पहूचकर बाबादेव के दर्षन किये वहां उपस्थित श्रद्धालुओ को सम्बोधित करते हुवे कहा कि ऐसे तीर्थ स्थलो एवं सामुदायिक भवनो इत्यादि के जीर्णोद्वार के लिये सरकार द्वारा आस्थान योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना में इन स्थलो के लिये पानी षौचालय एवं मरम्मत इत्यादि कार्य लिये जायेगे। जिले में यदि इस तरह के कार्य है तो प्रस्ताव बनाकर विभाग को उपलब्ध करवाये। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री कांतिलाल भूरिया, विधायक पेटलावद श्री वालसिंह मेडा, विधायक थांदला श्री वीरसिह भूरिया, सहित जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे। तीर्थ स्थल पर उपस्थित आम जन से मंत्री श्री मरकाम ने संवाद कर उनकी समस्या संबंधी आवेदन भी प्राप्त किये एवं समााधान के लिये आष्वस्त किया।

श्री सज्जन सिह वर्मा,मंत्री लोक निर्माण, पर्यावरण विभाग म.प्र. षासन 15 जुलाई को झाबुआ जिलेे के भ्रमण पर रहेगे    

झाबुआ।  प्रदेष के लोक निर्माण, पर्यावरण विभाग मंत्री श्री सज्जन सिह वर्मा 15 जुलाई को झाबुआ जिले के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को मंत्री श्री सज्जन सिह वर्मा प्रातः 08.30 बजे इंदौर से झाबुआ के लिए प्रस्थान करेगे। उसके बाद प्रातः 11.30 बजे झाबुआ पहुचकर जनप्रतिनिधि एवं आमजनता से भेट करेगेे। उसके बाद दोपहर 12.30 बजे झाबुआ एवं अलिराजपुर जिले के लिए निर्माण विभाग एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियो के साथ विभगीय समीक्षा कर दोपहर 02.30 बजे स्थानीय कार्यक्रम के पष्चात इंदौर के लिए प्रस्थान करेगे।

15 जुलाई तक पंजीकृत श्रमिकों का होगा सत्यापन अपात्र व्यक्तियों के हटेंगे नाम

झाबुआ । राज्य शासन के निर्देशानुसार म.प्र. भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार मण्डल योजना के तहत एक अभियान चलाया जाकर अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाए जा रहे हैं, ताकि वास्तविक पात्र व्यक्ति ही योजना से लाभांवित हो सकें। इस संबंध में श्रम विभाग द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। म.प्र. भवन एवं अन्य कर्मकार कल्याण मण्डल योजनांतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के सत्यापन हेतु ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पंचायतवार, वार्डवार पंजीकृत हितग्राहियों की सूची का डोर-टू-डोर सत्यापन कराया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में सचिव एवं नगरीय क्षेत्र में वार्ड प्रभारी, सत्यापन कार्य करेंगे, वे संबंधित पंचायत वार्ड के नोडल अधिकारी होंगे। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। प्रत्येक दिवस किये गये सत्यापन के उपरांत अपात्र पाये गये व्यक्तियों के नाम हटाने की कार्यवाही अगले दिवस को नियमानुसार प्राधिकृत अधिकारी द्वारा की जायेगी एवं पोर्टल पर भी उद्यतन करना होगी। इस हेतु संबंधित निकाय के प्राधिकृत अधिकारी द्वारा योजना की पात्रता-अपात्रता के मापदण्डों, शर्तों, अर्हताओं इत्यादि के प्रपत्र तैयार कर सचिव वार्ड प्रभारियों को दिये जायें, ताकि अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने की प्रक्रिया तत्काल की जा सके। अभियान में सत्यापन के दौरान सूची में ऐसे पात्र हितग्राही, जिनके आधार नम्बर उपलब्ध नहीं हैं, उनके आधार नम्बर भी प्राप्त किये जाकर पोर्टल पर अद्यतन किये जायें। इस अभियान में मुख्यमंत्री जनकल्याण योजनांतर्गत भी अपात्र पंजीकृत व्यक्तियों के नाम हटाने की कार्यवाही इसी अवधि में की जाये। विभागीय श्रम निरीक्षक एवं श्रम पदाधिकारी एवं सहायक श्रम आयुक्त अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्य की दैनिक निगरानी भी करेंगे और यह सुनिश्चित करें कि विभाग के श्रमसेवा पोर्टल पर अद्यतन प्रविष्टियाँ हैं।

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज की प्रतियोगिता हेतु पंजीयन 20 तक
             
झाबुआ। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक अध्ययनरत बच्चों के लिये  मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज -2019 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थी अपना पंजीयन 20 जुलाई तक करा सकते है। क्विज का उद्देश्य प्रदेश के समृद्ध इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक रंगों, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं से परिचित कराने तथा सीखने की प्रक्रिया विकसित करना है। इस प्रकार की पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी 52 जिलों के शासकीय/अशासकीय स्कूलों में एक साथ जिला स्तर पर 7 अगस्त और राज्य स्तर पर 5 सितम्बर तक क्विज प्रतियोगिता होगी। जिले की प्रथम 3 विजेता टीम को 2 रात 3 दिन तथा 3 उप-विजेता टीम को एक रात्रि दो दिन मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में ठहरने के कूपन दिये जाएंगे। संबंधित पर्यटन स्थल तक लाना-लेजाना, भोजन, रूकना, स्थानीय भ्रमण आदि का व्यय मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड वहन करेगा। क्विज के दोनों चरण में मध्यप्रदेश के पर्यटन एवं पर्यटन से संबंधित परिक्षेत्र, कला, संवर्धन, अध्यात्म, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक परिवेश से संबंधित प्रश्न होंगे। प्रथम चरण में चयनित 6 टीम के बीच द्वितीय चरण में आडियो विजुअल/मल्टीमीडिया आधारित क्विज होगा। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी विद्यालय राज्य स्तर पर सहभागिता करेंगे।

कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आवेदन 15 जुलाई तक आमंत्रित

झाबुआ । म.प्र.खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत जिले के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को विभिन्न रोजगारोन्मुखी व्यवसायों में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय किए जाने हेतु 15 जुलाई 2019 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। योजना से संबंधित विस्तृत विवरण एवं आवेदन पत्र वेवसाइट  www.mpgramodyogglobal.gov.in iर उपलब्ध है। बोर्ड द्वारा विभिन्न रोजगारोन्मुखी व्यवसायों जैसे ब्यूटीपार्लर, रेफ्रीरिजेटर एवं एयर कंडीशनर रिपेयरिेंग, टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर रिपेयरिेंग, फूड प्रोसेसिंग(आचार, मुरब्बा, मसाले आदि), बेकरी, प्लम्बर, वुड कारपेंटर, दोना-पत्तल, ड्राइविंग, मैकेनिक इलेक्ट्रोनिक्स आदि में प्रशिक्षण प्रदाय करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। आवेदक अपने आवेदन जिला पंचायत कार्यालय खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में स्वयं उपस्थित होकर अथवा ई-मेल पर भी 15 जुलाई 2019 तक प्रस्तुत कर सकते है। योजनांतर्गत आवेदकों को नियमानुसार छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

प्रदेश में एक अगस्त से ष्आपकी सरकार आपके द्वार य¨जना शुरू ह¨गी
       झाबुआ । प्रदेश के नागरिक¨ं विशेष रूप से ग्रामीण रहवासिय¨ं की समस्याअ¨ं के निराकरण अ©र विकास के सुझाव¨ं पर अमल के लिये आगामी एक अगस्त से आपकी सरकार आपके द्वार की शुरूआत ह¨ रही है। इसके अंतर्गत जिला स्तर पर कलेक्टर प्रत्येक तीन माह के लिये ग्राम भ्रमण अ©र शिविर निर्धारित कर हर माह द¨ भ्रमण कार्यक्रम अ©र शिविर लगवायेंगे, जिसकी जानकारी जिले के सभी जन-प्रतिनिधिय¨ं क¨ दी जायेगी। शिविर के लिये विकासखण्ड मुख्यालय या विकासखण्ड के ऐसे गाँव का चयन किया जायेगा, जहाँ साप्ताहिक बाजार या हाट भरता ह¨।

विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी विभाग¨ं, विभागाध्यक्ष¨ं, कमिश्नर¨ं, कलेक्टर¨ं क¨ इस बारे में विस्तृत निर्देश भेजे हैं। निर्देश¨ं में कहा गया है कि समय अ©र धन के अप-व्यय क¨ र¨कने के लिये गाँव के आकस्मिक भ्रमण अ©र एक समय-सारणी के अनुसार विकासखण्ड मुख्यालय¨ं पर शिविर लगाये जायें। विभिन्न सरकारी य¨जनाअ¨ं अ©र सुविधाअ¨ं का निरीक्षण कर प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित की जाये। इन प्रयास¨ं से शासन-प्रशासन क¨ ग्रामीण नागरिक¨ं के अधिक नजदीक ले जाने में आसानी ह¨गी।

ग्राम भ्रमण ह¨गा अ©र विकासखण्ड शिविर लगेंगे
आपकी सरकार आपके द्वार के प्रथम भाग में चयनित विकासखण्ड के एक गाँव का चयन कर आम जनता से सीधे संबंध वाले विभाग¨ं के सभी जिला अधिकारी एक ही वाहन में ग्राम तक पहुँचकर शासकीय य¨जनाअ¨ं का जायजा लेंगे। भ्रमण वाले गाँव का नाम ग¨पनीय रहेगा। भ्रमण में गाँव की सभी संस्थाअ¨ं का निरीक्षण किया जायेगा। इन संस्थाअ¨ं में स्कूल, आँगनवाड़ी केन्द्र, राशन की दुकान, अस्पताल, ग्राम पंचायत का दफ्तर शामिल हैं। भ्रमण सुबह 9 से द¨पहर एक बजे तक रहेगा। इसके बाद द¨पहर द¨ बजे से विकासखण्ड स्तरीय शिविर लगेंगे। शिविर में कलेक्टर सहित भ्रमण करने वाले जिला अधिकारी शामिल रहेंगे।

14 विभाग¨ं के जिला अधिकारी शामिल ह¨ंगे शिविर¨ं में
जिले के मंत्रिय¨ं अ©र विधायक¨ं से सम्पर्क कर शिविर¨ं की रूपरेखा तिथिवार तय की जायेगी। कलेक्टर शिविर की सभी व्यवस्थाएँ करेंगे। प्रत्येक मंत्री अ©र विधायक एक माह में कम से कम द¨ विकासखण्ड शिविर¨ं में म©जूद रहेंगे। आमजन से अधिक संबंध वाले, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन, ऊर्जा, आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, किसान-कल्याण अ©र कृषि विकास, ल¨क स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्कूल शिक्षा, जल-संसाधन, ल¨क स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता अ©र खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभ¨क्ता विभाग¨ं के जिला स्तर के अधिकारी शिविर¨ं में आवश्यक रूप से हिस्सा लेंगे।

शिविर¨ं में ह¨गा समस्याअ¨ं का निराकरण
शिविर में आने वाले आवेदक समस्याअ¨ं का तत्काल निराकरण प्राप्त करेंगे। जिन आवेदन¨ं का तुरंत निराकरण संभव नहीं ह¨गा, उसके संबंध में आवेदक क¨ सूचित किया जायेगा। एक समय-सीमा में निराकरण का कार्य किया जायेगा। शिविर¨ं क¨ दिखावे से दूर रखकर व्यवस्थित ढंग से लगाने अ©र आमत©र पर उसी दिन समस्या हल करने क¨ प्राथमिकता दी जायेगी। शिविर में आवेदक¨ं के लिये सुविधाजनक प्रतीक्षालय का इंतजाम भी किया जायेगा। कलेक्टर द्वारा शिविर के संबंध में मुनादी एवं अन्य उपाय¨ं से भी ग्रामीण¨ं तक सूचना पहुँचाने का कार्य किया जायेगा। संभागीय कमिश्नर भी शिविर¨ं में सुविधानुसार म©जूद रहेंगे। शिविर पूर्ण ह¨ जाने पर राज्य सरकार क¨ विस्तृत प्रतिवेदन भेजा जायेगा।

फाॅल आर्मीवर्म (स्पोडोपटेरा फ्यूजेरियम) कीट प्रकोप को करे नियंत्रित
         
झाबुआ । उपसंचालक कृषि श्री त्रिवेदी ने बताया कि फाॅल आर्मीवर्म कीट का प्रकोप मक्का, ज्वार इत्यादि फसलों में होने की आशंका है। इस हानिकारक कीट के प्रकोप के संबंध में किसानो को जागरूक व सजग रहने की आवश्यकता है। फाल आर्मीवर्म बहुभक्षी कीट है जो कि 80 से अधिक प्रकार की फसलों पर क्षति करता है, परंतु मक्का सबसे पसंदीदा फसल है। भारत में पहली बार कर्नाटक राज्य में जुलाई 2018 में इसका प्रकोप देखा गया। इस कीट का प्रकोप आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, उड़ीसा, गुजरात एवं बिहार राज्य में पाया जाता है। झाबुआ जिला गुजरात राज्य के सीमावर्ती होने के कारण झाबुआ जिले में भी फाल आर्मीवर्म कीट का प्रकोप होने की प्रबल संभावना है। यह कीट इतना खतरनाक क्यों- इस कीट के पतंगें हवा के बहाव के साथ एक रात में करीब 100 किलोमीटर तक प्रवास कर सकते है। इसकी प्रजनन क्षमता भी बहुत अधिक है। मादा अपने जीवन काल में करीब 1 से 2 हजार अंडे दे सकती है। यह कीट झुंड में आक्रमण कर पूरी फसल को कुछ ही समय में नष्ट करने की क्षमता रखता है। कीट प्रबंधन: समन्वित कीट नियंत्रण विधियों को अपनाकर ही इस कीट की रोकथाम एवं नियंत्रण किया जा सकता है। किसान फसल की सुरक्षा हेतु फाल आर्मीवर्म कीट की रोकथाम हेतु मक्का बीज को बोनी से पहले सायनट्रेनिलीप्राॅल 19.8 प्रतिशत $ थायोमिथाॅक्जाम 19.8 प्रतिशत का 4 मिली. प्रति किलो बीज की दर से उपचाररित कर बौनी करें। ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई करके शंखी अवस्था को नष्ट करें। समय पर बुआई करें। देरी से बोई गई फसल पर कीट प्रकोप अधिक होता है। मक्का के साथ अरहर ,मूंग, उड़द आदि को अन्तवर्ती फसल के रूप में लें। संतुलित उर्वरकों का अनुशंसित मात्रा में प्रयोंग करें। हाथों से अंड गुच्छो एवं इल्लियो को नष्ट करें। फ्युजीपरडा फिरोमोन प्रपंच 15 प्रति हेक्ट. का उपयोग करे। टी आकार की खूटिया लगाये 30-40 प्रति हेक्ट.। अनुशंसित पौध अंतरण पर बुआई करें। ग्रसित फसल की पोंगली में लकड़ी का बुरादा, राख एवं बारीक रेत डाले। जिन क्षेत्रों में खरीफ की फसल ली जाती है, उन क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन मक्का की फसल ना लें प्रकोप की प्रारंभिक अवस्था में नीम तेल 10000 पी.पी.एम. या एन.एस.के.ई. 5 प्रतिशत का एक    लीटर प्रति हेक्टर छिडकाव करें। जैविक कीटनाशक जैसे बिवेरिया बेसियान, मेटारायजियम एनीसोपोली या बैसिलस थुरिन्जेन्सिस (बी.टी.) या एन.पी वाइरस 1 लीटर प्रति हेक्टर की दर से छिड़काव करें। सिन्थेटिक कीटनाशकों में थायोडीकार्प 75 डब्लू पी 1 किलोग्राम या फ्लूबैन्डामाइट 480 एस.सी. 150 मिली. या क्लोरेन्टनीलीप्रोली 18.5 एस.सी. 150 मिली. या इमामेक्टीन बैन्जोएट 5 एस.जी. का 200 ग्राम या स्पीनोसेड 45 एस.सी. का 200 मिली./हेक्टेयर उपयोग करें। कीटनाशकों का उपयोग बदल बदल कर करना चाहिए। जहरीला चुग्गा का प्रयोग करें इसके लिये 10 कि.ग्रा. धान के चोकर में 2 कि.ग्रा. गुड़ तथा 2-3 लीटर पानी में 100 ग्राम थायोडिकार्प मिलाकर पौधों की  पोंगली में डाले।

जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ-1 में कक्षा-6वीं के लिए प्रवेष हेतु आॅनलाईन आवेदन प्रारंभ
          
झाबुआ । प्राचार्य नवोदय विद्यालय श्री अब्दुल हमीद ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ-1 में कक्षा 6वीं के लिए प्रवेष हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2020 के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन पत्र 01 जुलाई से 15 सितम्बर 2019 तक आमंत्रित किए जा रहे है। इसकी संभावित चयन परीक्षा तिथि 11.01.2020 दिन षनिवार है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01.05.2007-30.04.2011 के मध्य (दिनो तिथियो षामिल) होनी चाहिए। इसके लिए आप नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in एवं जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ-1 की वेबसाइट  www.kznvjhabua1.org पर जाकर आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को कक्षा 3,4 एवं 5 (सत्र 2019-20) में झाबुआ जिले के इस विद्यालय की सीमा में आने वाले विकास खण्डो रामा, रानापुर, और झाबुआ के किसी सरकारी अथवा गैर सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में लगातार अध्ययनरत होना आवष्यक है।

पंचायत परिसीमन के दावे आपति अब 16 अगस्त तक दे सकेगे
दावे आपतियो का निराकरण 20 अगस्त तक होगा
झाबुआ 14 जुलाई 2019/निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर होने वाली परिसीमन प्रक्रिया कार्यक्रम में संषोधन किया है। इसमे दावे- आपति लेने की तारीख 8 जुलाई से बढाकार 16 अगस्त कर दी गई है। इसी क्रम में अन्य प्रक्रियाओ को भी आगे बढाया है। परिसीमन के निए दावे- आपति के लिए कम समय होने के कारण कई क्षेत्रो से ग्रामीणो की षिकायते थी। जिले में 86 नई पंचायतो के गठन के लिए परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है। ग्राम मुख्यालय का बदला जाना या पंचायत का गठन, विस्थापन या पुनर्गठन संबंधी प्रारंभिक प्रकाषन 1 जुलाई को हो चुका है। इन पर दावे-आपति सहित अन्य प्रक्रिया 16 अगस्त तक होगी। दावे-आपति व सुझाव के निराकरण के बाद पंचायत के वार्ड क्षेत्र तथा अजा, अजजा अन्य पिछडा वर्ग एवं महिला वर्ग के लिए आरक्षित वार्डो की संख्या का अंतिम प्रकाषन होगा। नया संषोधन कार्यक्रमः 16 अगस्त तक दावे-आपति पंेष करें। 20 अगस्त तक इनका निराकरण होगा एवं ग्राम पंचायत के गठन का अंतिम प्रकाषन 22 अगस्त को किया जाएगा। 27 अगस्त वार्ड का निर्धारण तथा उनका प्रारंभिक प्रकाषन। प्रकाषन के बाद इन पर 3 सितंबर तक दावे आपति व सुझाव लिए जाएगे। 5 सितंबर तक इनका निराकरण होगा। इसके बाद 6 सितंबर को पंचायत के वार्ड क्षेत्र तथा अजा, अजजा अन्य पिछडा वर्ग एवं महिला वर्ग लिए आरक्षित वार्डो की संख्या के विवरण की अधिसूचना का अंतिम प्रकाषन होगा।

भूमिबंधक प्रकरणों का निराकरण लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से होगा
निराकरण करने के लिए तहसीलदार पदाभिहित अधिकारी एवं एसडीएम अपीली अधिकारी होगे
झाबुआ । भूमिबंधक दर्ज करने एवं विमुक्त करने के संबंध में आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त द्वारा कृषि भूमि पर बंधक दर्ज किए जाने हेतु भू-अभिलेख पोर्टल पर भूमि बंधक मोडयूल उपलब्ध कराया गया है। इस मोडयूल से बैंक शाखाओं को कृषि भूमि के बंधक दर्ज करने हेतु आवेदन राजस्व न्यायालयों में भेजने की सुविधा ऑन लाइन उपलब्ध कराई गई है। बैक शाखा द्वारा बंधक दर्ज किए जाने हेतु आवेदन किए जाने पर यह आवेदन संबंधित पटवारी हल्का यूजर के पास पहुंचेगा। पटवारी द्वारा अग्रेषित किए जाने पर आवेदन संबंधित तहसीलदार यूजर के पास पहुंचेगा।  मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 की धारा-3 के तहत राजस्व विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवा पदाभिहीत अधिकारी का पदनाम सेवा प्रदान करने के लिए निश्चित की गई है। भूमिबंधक दर्ज करना तथा भूमि बंधक विमुक्त दर्ज करना दोनों सेवाओं के लिए पदाभिहित अधिकारी तहसीलदार होंगे। दोनों सेवा प्रदाय करने की समय सीमा तीन दिवस है। प्रथम अपीलीय अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी होंगे। प्रथम अपीलीय अधिकारी के निराकरण की समय सीमा 15 दिवस है। द्वितीय अपीलीय अधिकारी संभागीय आयुक्त होंगे।

टी एल बैठक सोमवार को 11 बजे से

झाबुआ । प्रति सप्ताह होने वाली टी एल बैठक सोमवार को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष मे आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने सभी अधिकारियो को उपस्थित रहने के लिए निर्देषित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: