विद्युत वितरण कंपनी कर रहीं है कांग्रेस की छबि खराब इंदिरा गृह ज्योति योजना को किया जा रहा है बदनाम- सेवादल
सीहेार। कांग्रेस सरकार के द्वारा आम जनता के लिए शुरू की गई इंदिरा गृह ज्योति योजना को विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा खुलकर बदनाम किया जा रहा है। प्राईवेट बिजली वितरण कंपनी ने गरीब उपभोक्ताओं को प्रति माह आने वाले १०० से २०० रूपये के बिजली के बिलों में पांच गुना तक बढ़ोतरी कर दी है। जिस से कांग्रेस सरकार की छबि आम जनता में खराब हो रहीं है उक्त बात सोमवार को जिला के प्रभारी मंत्री आरिफ अकील को जनहित में दिए गए ज्ञापन में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र खंगराले ने कहीं। सेवादल अध्यक्ष श्री खंगराले ने बताया की बीजेपी ने २०० फिक्स रेट बिजली बिल कर दिया था जबकी कांग्रेस सरकार ने इस राशि को इंदिरा गृह ज्योति योजना के तहत गरीब मजदूर तबके को बिजली के भारी भरकम बिलों से राहत देने के लिए सौ यूनिट तक के लिए मात्र १०० रूपये कर दिए थे लेकिन अब विद्युत वितरण कंपनी ने सौ से दो सौ रूपए माह आने वाले बिजली के बिलों में पांच गुना तक तो अनेक बिजली के घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल पांच हजार तक भी दिए गए है। जिस से आक्रोशित गरीब तबके को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनता में कांग्रेस की छबि खराब की जा रहीं है। श्री खंगराले ने मजदूर गरीब वर्ग को राहत देने और कांग्रेस सरकार की छबि को आमजनों में खराब होने से बचाने के लिए पूर्व की तरह सौ से २०० रूपये हीं मासिक बिजली के बिल जारी किए जाए। ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष आशा गुप्ता, पार्षद आरती खंगराले, दर्शन सिंह वर्मा, डॉ अनीस खान, मोहित वर्मा, मुमताज भाई, विक्की ठाकुर, पन्नालाल खंगराले, रामदुलारे सोनकर श्यामलाल महोबिया सहित अन्य कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता मौजूद थे।
गरीब बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर नाथ सरकार डाल रहीं है डाका -महाजन
आठ दिनों में बिजली के बिलों में नहीं दी राहत तो करेंगे उग्र प्रदर्शन महामहीम राज्यपाल के नाम दिया कलेक्टर को ज्ञापन
सीहोर। भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन के नेतृत्व में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेस सरकार के द्वारा अनुबंधित विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा गरीब मजदूर बिजली उपभोक्ताओं को इस माह सौ से सौ रूपए के स्थान पर दिए गए हजारों रूपए के बिलों को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर अजय गुप्ता को ज्ञापन दिया। भाजपा नेता श्री महाजन ने बताया की कांग्रेस की नाथ सरकार और बिजली कंपनी गरीबों की जेब पर खुला डाका डाल रहीं है। भाजपा सरकार के द्वारा जनहित में शुरू की गई संबल योजना का नाम इंदिरा गृह ज्योति योजना करने के बाद भी कांग्रेस सरकार गरीब मजदूरों को सस्ती बिजली नहीं दे रहीं है। हजारों बिजली उपभोक्ताओं को सौ से दो सौ रूपए के स्थान पर एक हजार से पांच हजार रूपयं तक के बिजली के बिल थमा दिए गए है। सरकार योजना का लाभ गरीबों को नहीं दे रही हे। जबकी भाजपा सरकार के द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को संबल योजना के माध्यम से भारी भरकम बिजली के बिलो से राहत दी थी हितग्राहियों को केवल प्रति माह २०० रूपए फिक्स रेट पर बिजली मिल रहीं थी। कांग्रेस सरकार ने बिजली बिलो मे भारी बृद्धि कर दी गई है जिस से इन बिजली के बिलों को उपभोक्ता जमा करने में पूरी तरह असमर्थ है। प्राईवेट बिजली वितरण कंपनी ने गरीब उपभोक्ताओं को प्रति माह आने वाले १०० से २०० रूपये के बिजली के बिलों में पांच गुना तक बढ़ोतरी कर दी है। कमलनाथ सरकार व विघुत मण्डल द्वारा बिजली के बिलो मे भारी वृद्धि कर व संबल योजना के हितग्रहियो को भी मनमर्जी के बिल प्रदान कर राशि वसूल की जा रही है। श्री महाजन ने कहा की तत्काल बिजली के बिलो की राशि में की गई बृद्धि को कम किया जाए। अगर सरकार के द्वारा तत्काल राशि को कम नहीं किया जाता है तो हितग्रहियो के साथ विघुत मण्डल सीहोर पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। ज्ञापन सौपते समय बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपास्थित थे।
मेकेनिकोंं ने की प्रभारी मंत्री से मुलाकात कलेक्टर को दिए निर्देश, प्रशासन ने बताई जमीन
मेकेनिकों ने काफी अंदर जमीन लेने से किया इंकार
सीहोर। मेकेनिक यूनियन ने सोमवार को जिलाध्यक्ष याकूब कुरैशी के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री आरिफ अकील से मुलाकात की। मेकेनिकों ने कहा की प्रशासन ने आठ वर्ष पूर्व अतिक्रमण मुहिम के तहत शहर से हटा दिया था तब से अब तक शहर के सैकड़ों मेकेनिक बेरोजगार है दु़काने लगाने का अबतक प्रशासन ने स्थान उपलब्ध नहीं कराया है। प्रभारी मंत्री ने तत्काल मेकेनिकों को स्वरोजगार के लिए तय स्थान पर जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर अजय गुप्ता को दिए। तत्काल तहसीलदार सुधीर कुशवाह, पटवारी संजय पटवारी आकाश सहित अन्य राजस्व के अधिकारी सैकड़ा खेड़ी और राफीक गंज हाईवे से आधा किलोमीटर दूर जमीन को मेकेनिकोंं को दिखाया। मेकेनिकों ने उक्त जमीन का लेने से इंकार कर दिया। मेकेनिकों का कहना था की जमीन हाईवे से काफी अंदर है स्थाई सड़क भी नहीं है। यूनियन के प्रभारी श्री कुरैशी ने बताया की सैकड़ा खेड़ी और राफीक गंज के तरफ दुकाने लगाने के लिए जमीन देने की बात प्रशासन के द्वारा कहीं गई थी तत्कालीन कलेक्टर कवीद्र कियावत ने आश्वासन दिया था जिस के बाद अनेक कलेक्टर और एसडीएम बदल चुके है। मेकेनिकों ने कई प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन निवेदन किया लेकिन मेकेनिकों की अबतक मांग पूरी नहीं की गई है। जिस कारण मेकेनिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है मेकेनिक अनीस, अंसार मनोज, सुनील, अनिल, अखिलेश, सचिन, कल्लू बबलू, विकास, संतोष, नवीन, नागेश, आनंद, रितेश सोनी, लल्लछु, इलियास भाई, शौयब, दीलिप, लाईक, नूर आदि ने प्रशासन से शीघ्र रोजगार के लिए स्थाई दुकानों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।
पांच साल से श्रावण मास में शिव भक्तों को जोडऩे का सिलसिला अनवरत जारी, दो हजार से भी अधिक श्रद्धालु रुद्राभिषेक से जुड़े
संत सतराम दास मिशन और सखी बाबा आसूदाराम सेवा समिति लोगों को नि: शुल्क सामग्री उपलब्ध कराकर धर्म से जोडऩे में अहम भूमिका का निर्वहन कर रही है
सीहोर। पिछले पांच साल से श्रावण मास में शिव भक्तों को जोडऩे का सिलसिला संत सतराम दास मिशन और सखी बाबा आसूदाराम सेवा समिति द्वारा इस साल भी जारी रखा जा रहा है अभी तक करीब दो हजार से भी अधिक लोगों को श्रद्वालुओं को शिव रुद्राभिषेक से जोड़ा जा चुका है छठवें साल पूरे श्रावण मास में भगवान शिव का रुद्राभिषेक बुधवार से प्रारंभ होने जा रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुए एसएसडी मंडल के अध्यक्ष ओम जादवानी और सखी बाबा आसूदाराम सेवा समिति अध्यक्ष नंद किशोर संधानी ने बताया कि संत सतराम दास मिशन और सखी बाबा आसूदाराम सेवा समिति ने पूज्य संत जनों के आशीर्वाद से पांच साल पहले लोगों को धर्म से जोडऩे का सिलसिला प्रारंभ करते हुए सिंधी कॉलोनी स्थित भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित शिवालय में रुद्राभिषेक प्रारंभ कराया गया जिसमें सभी समाज के लोग शामिल होते है जिन्हें सामग्री नि: शुल्क समस्त सामग्री उपलब्ध कराई जाती है दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले शिव रुद्राभिषेक का प्रारंभ और समापन श्री अखंड धुनी पाठ साहब के साथ होता है गंगाजल से कराए जाने वाले इस आयोजन को पंडित शैलेश तिवारी पंडित मनोहर महाराज और पंडित मंयक महाराज द्वारा कराया जाता है पिछले पांच सालों में करीब दो हजार से भी अधिक लोग शिव परिवार से जुड़ते हुए रुद्राभिषेक में शामिल हो चुके है। समिति के चन्द्र कांत दासवानी, संजय झमटानी, अनिल नेहलानी, नरेश कटारिया, नरेश गुलवानी, राजेन्द्र लालवानी, नरेश दासवानी, मोती संधानी आदि द्वारा शहर की धर्मप्रेमी जनता से रोजाना दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होने वाले आयोजन में शामिल होकर धर्म का लाभ उठाने की अपील की है।
सड़कों के गडढ़ों की नहीं की जा रहीं है मरम्मत शिवसेना नागरिकों के साथ करेगा भूख हड़ताल
सीहेार। गडढ़ों से सड़के खराब हो चुकी है। गडढ़ों में बारिश का कीचड़ युक्त पानी भरा रहा है। गडढ़े यूक्त सड़कों से निकलना पैदल राहगीरों और स्कूली बच्चें के लिए मुसीबत बन चुका है। अगर एक साप्ताह के अंदर ऊबड़ खाबड़ गडढ़ेदार सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो शिवसेना के कार्यकर्ता जनता के साथ जनहित में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। शिवसेना ने डिप्टी कलेक्टर रवि वर्मा को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया है। शिवसेना युवासेना जिलाध्यक्ष सुनील राय ने बताया की बडिय़ा खेड़ी सड़क को लेकर शिवसेना ने बीेते साप्ताह प्रदर्शन भी किया था प्रशासन को ज्ञापन दिया था प्रशासन ने शीघ्र समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया था लेकिन अबतक समस्या का कोई भी स्थाई हल नही किया गया है। शिवसेना जिलाध्यक्ष गब्बर यादव, जिला उपाध्यक्ष आकाश रावत, विशाल पाटीदार, प्रदीप नागर, शुभम पाटीदार, योगेंद्र मालवीय, रवि शर्मा, शेलू यादव, भुपेंद्र राजपूत, सतीष पटेल, विकास राय, अतुल त्रिवैदी, अंकित राय, हर्ष राय, गौरव राय, रोहित केवट, भगवान सिंह केवट, अनमोल राय, परविंदर यादव, विकास धाकड़ भानू ठाकुर आदि शिवसेना कार्यकर्ताओं ज्ञापन सौपते समय मौजूद थे।
प्रभारी मंत्री श्री अकील ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं
सोमवार को गैस त्रासदी, राहत एवं पुर्नवास, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री श्री आरिफ अकील सीहोर पहुंचे। प्रभारी मंत्री श्री अकील ने सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान जिले के समस्त विभाग प्रमुख उपस्थित थे। श्री अकील द्वारा बिजली बिल, राशन, सीमांकन, स्वास्थ्य सहायता, शिक्षा आदि से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया। जनसुनवाई में अधिकतर प्रकरण बिजली बिल से संबंधित थे। प्रभारी मंत्री ने सभी प्रकरणों से संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये।
प्रभारी मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक
जनसुनवाई के उपरांत प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सीहोर के गंगा आश्रम क्षेत्र में बारिशका पानी भर जाने की समस्या को हल करने के निर्देश नगरपालिका के अधिकारियों को दिये। पाईप लाइन डालकर पानी जमा होने की समस्या को दूर किया जाएगा। श्री अकील ने जिले के सभी तहसीलदारों से कहा कि नामांतरण के प्रकरणों को समय से निराकृत करें। ग्रीष्म ऋतु में होने वाली पेयजल समस्या पर भी चर्चा की गई। जिसपर कलेक्टर ने कहा कि अभी से रणनीति बनाकर कार्य करने से वर्षा का जल संग्रहित किया जा सकता है एवं तालाबों से होने वाली पानी की चोरी को भी कठोरता से रोका जाएगा।
कलेक्टर ने सभी बीएमओ को दी चेतावनी दस्तक अभियान के संबंध में हुई समीक्षा बैठक
कलेक्टर श्री अजय गुप्ता ने सोमवार को दस्तक अभियान की अभी तक की प्रगति पर समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि 10 दिवस बाद पुन: समीक्षा बैठक रखी जाए। कलेक्टर ने सब्लाक चिकित्सा अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि सभी ने इस कार्य को गंभीरता से नहीं लिया तो निश्चित ही उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
समय सीमा बैठक सम्पन्न कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अजय गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्री विनोद कुमार चतुर्वेदी सहित समस्त विभाग प्रमुख उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित समय सीमा पत्रों की समीक्षा की गई। समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे लंबित समय सीमा प्रकरणों का तत्काल निराकरण करें एवं उसका प्रतिवेदन आगामी समय-सीमा बैठक के पूर्व प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने पनीर फैक्ट्री से संबंधित मामले में महाप्रबंधक जिला उ़द्योग केन्द्र को निर्देशित किया कि वे प्रदूषण नियंत्रण्र बोर्ड के माध्यम से सेंपल को जांच के लिए लैब भिजवाएं। साथ ही उन्होंने आष्ट ब्लाक में चौथी गौशाला बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी आष्टा को दिये।
आयकर दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल कैंप का आयोजन आज
आयकर अधिकारी सीहोर श्री डी.के. गुंटीवार ने जानकारी देते हुए बताया कि आयकर अधिकारी कार्यालय सीहोर द्वारा 159 वां आयकर दिवस के उपलक्ष्य में आयकर दिवस पखवाड़ा (10 से 24 जुलाई) दौरान 16 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे से 4 बजे तक आयकर कार्यालय (ओल्ड कलेक्ट्रेट केम्पस) में मेडिकल केम्प का आयोजन किया जाएगा। केम्प में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ.बी.के.चतुर्वेदी द्वारा जनरल जांच एवं डॉ यू.के.श्रीवास्तव द्वारा नागरिकों के नेत्रों की जांच की जाएगी। आयकर अधिकारी श्री गुंटीवार ने आमजनों से शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।
आईटीआई में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि आज
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के आदेशानुसार शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश हेतु आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। प्रशिक्षणार्थियों से “आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग’’ की च्वाईस फिलिंग एवं नये प्रशिक्षणार्थियों के रजिस्ट्रेशन एवं च्वाईस फिलिंग के लिए एम.पी.ऑनलाईन पोर्टल पुन: 16 जुलाई तक खोला जा रहा है।
चोरी के अज्ञात आरोपी पर इनाम की उद्घोषणा
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री शशीन्द्र चौहान ने फरियादी की रिपोर्ट पर चोरी के अज्ञात फरार आरोपी की गिरफ्तारी कराने अथवा गिरफ्तारी में सहायक कराने वाले व्यक्ति को 2 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना श्यामपुर अन्तर्गत फरियादी आनंद नगर भोपाल निवासी शिवनारायण पिता श्री ज्ञानसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने भारतीय स्टेट बैंक श्यामपुर शाखा 1 लाख 48 हजार रुपये निकाल कर मोटर सायकल के बैग में रखकर गाड़ी साईड में खड़ी कर रिश्तेदार से मिलने गया था इतने में आकर देखा तो बैग की चैन खुली हुई थी जिसे कोई अज्ञात आरोपी निकाल ले गया। चोरी के अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री चौहान ने उद्घोषणा जारी की है कि जो भी व्यक्ति अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी कराएगा अथवा गिरफ्तारी में सहायक होगा उसे 2 हजार रुपये की राशि के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री श्रम पेंशन योजना में आशाओं ने कराया पंजीयन 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मिलेगी 3 हजार रूपए प्रतिमाह पेंशन
असंगठित कामगारों के लिए संचालित प्रधानमंत्री श्रम पेंशन योजना में स्वास्थ्य विभाग की 610 आशा कार्यकर्ताओं ने अपना पंजीयन कराया है। योजना के अंतर्गत हितग्राही आशा कार्यकर्ता की 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति उपरांत प्रतिमाह 3 हजार रूपए की पेंशन राशि प्राप्त होगी। योजना के लिए 18 से 40 वर्ष आयु की आशा कार्यकर्ता तथा आशा सहयोगी पात्र है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम पेंशन योजना के अंतर्गत जिन आशा कार्यकताओं तथा आशा सहयोगी की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष वर्ष तक हो तथा जिसकी मासिक आय 15 हजार रूपए से कम हो योजना के लिए पात्र हितग्राही है। योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत अंशदान केन्द्र सरकार का तथा 50 प्रतिशत अंशदान हितग्राही आशा कार्यकर्ता द्वारा जमा किया जाएगा। मासिक राशि हितग्राही आशा की आयु के आधार पर निर्धारित की गई है। अंशदान की राशि हितग्राही के बैंक खाते से प्रतिमाह स्वतः जमा होगी। जिले में करीब 610 आशा कार्यकर्ताओं ने अपना पंजीयन कराया है जिसमें आष्टा से 210 आशा कार्यकर्ता, बुदनी 90, इछावर 100 , नसरूल्लागंज 93,सीहोर शहरी क्षेत्र से 15 तथा श्यामपुर में 102 आशा कार्यकर्ताओं ने अपना पंजीयन पेंशन योजना के लिए कराया है। जिले में 1133 आशा कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगी आयु अनुसार योजना के लिए पात्र हितग्राही है। शेष आशाओं के पंजीयन की प्रक्रिया जारी हैं।
फसलों के निरीक्षण और किसानों को समसामायिक सलाह हेतु निगरानी दल गठित
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उपसंचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ वर्ष 2019 में जिला अन्तर्गत विभिन्न फसलों में फाल आर्मी वर्म के प्रकोप का निरीक्षण एवं नियंत्रण तथा कृषकों को समसामायिक सलाह देने के लिए निगरानी दल का गठन किया गया है। निगरानी दल फसलों के निरीक्षण उपरांत किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय को तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। फाल आर्मी वर्म नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका संपर्क नंबर 07562-224044 है। गठित किये गये निगरानी दल में पौध संरक्षण वैज्ञानिक श्री दीपक कुशवाह, शश्य वैज्ञानिक श्री देवेन्द्र पटेल, सहायक संचालक श्रीमती मिनी चौकसे, श्री एस.के. राठौर, अनुविभागीय अधिकारी बुदनी श्री राघवेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सीहोर, आष्टा, इछावर, बुदनी तथा नसरुल्लागंज शामिल हैं। गठित दल खरीफ वर्ष 2019 में फाल आर्मी वर्म की निगरानी के साथ फसलों की स्थिति, कीटव्याधि का निरीक्षण एवं नियंत्रण के संबंध में समय-समय पर कृषकों को सुझाव देंगे एवं उनकी समस्याओं का निराकरण कर प्रतिवेदन किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। आवश्यकता अनुसार कृषि महाविद्यालय सीहोर के कृषि वैज्ञानिकों को सहयोग भी प्राप्त करेंगे।
जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रीता खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय श्यामपुर में प्रवेश परीक्षा सत्र 2020-21 में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इच्छुक छात्र 01 जुलाई से 15 सितंबर 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 11 जनवरी 2020 को संपन्न होगी। सत्र 2020-21 में कक्षा 5 वीं के वही छात्र आवेदन के पात्र होंगे जो सरकारी/मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत् हैं। अभ्यर्थी जिस नवोदय विद्यालय में आवेदन कर रहा है उसे उसी जनपद के सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय के सत्र 2020-21 के कक्षा 5 वीं का छात्र होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2007 से 30 अप्रैल 2011 के मध्य होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि परीक्षा का प्रारुप और विस्तृत जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (www.navodaya.gov.in) या जवाहर नवोदय विद्यालय श्यामपुर की वेबसाइट (www.navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/sehore/en/hom/) का अवलोकन करें। ऑनलाइन से संबंधित आवेदन की जानकारी के लिए विद्यालय की हेल्प डेस्क पर शिक्षक सरिफता बानो (एफ.सी.एस.ए.)-7415894948 एवं श्री भानुप्रताव पीजीटी कम्प्युटर साइंस (संविदा)-9755318816 पर संपर्क कर सकते हैं।
ट्राइबल स्कूलों में प्रतिनियुक्ति आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदिम-जाति कल्याण विभाग की शालाओं में प्रतिनियुक्ति के लिये ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 19 जुलाई है। ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा आदिम-जाति कल्याण विभाग के पोर्टल www.tribal.mp.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। आवेदक MPTAAS पर ट्रांसफर मॉड्यूल में “शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर’’ के विकल्प पर क्लिक करेगा। आवेदक द्वारा यूनिक आई.डी., मोबाइल नम्बर तथा ई-मेल दर्ज करने पर आवेदक के मोबाइल नम्बर तथा ई-मेल पर ओटीपी प्राप्त होगा। आवेदक द्वारा ओटीपी दर्ज करने पर अगली स्क्रीन पर आवेदक की सामान्य जानकारी जैसे नाम, पदनाम, विषय, वर्तमान पद-स्थापना एवं जिला आदि की जानकारी प्रदर्शित होगी। तत्पश्चात् आदिम-जाति कल्याण विभाग की शालाओं की जिलेवार जानकारी प्रदर्शित होगी।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें