कर्नाटक और गोवा पर बोलीं मायावती कहा दलबदल पर बने सख्त कानून - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जुलाई 2019

कर्नाटक और गोवा पर बोलीं मायावती कहा दलबदल पर बने सख्त कानून

mayawati-demand-law-for-dal-badal
लखनऊ, 11 जुलाई, बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कर्नाटक और गोवा में विधायकों के कथित तौर पर पाला बदलने की पृष्ठभूमि में दलबदल पर एक सख्त कानून बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने गुरूवार को एक ट्वीट में भाजपा पर कर्नाटक और गोवा में विधायकों को अपने पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए कहा ‘‘समय आ गया है जब दलबदल करने वालों की सदस्यता समाप्त करने वाला सख्त कानून देश में बने।' मायावती ने दूसरे ट्वीट में आरोप लगाया कि भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी और धनबल जैसी तिकड़मों के जरिये केन्द्र की सत्ता में दोबारा आ गई लेकिन 2018 और 2019 में देश में हुए विधानसभा चुनावों में हुई अपनी हार की खीझ निकालते हुए वह अब गैर भाजपा सरकारों को गिराना चाह रही है। ‘‘बसपा इसकी कड़ी निंदा करती है।’’

कोई टिप्पणी नहीं: