प्रशासन से जनता परेशान, लेकिन योगी सरकार सो रही : प्रियंका गाँधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जुलाई 2019

प्रशासन से जनता परेशान, लेकिन योगी सरकार सो रही : प्रियंका गाँधी

priyanka-gandhi-blame-yogi
नयी दिल्ली, 11 जुलाई, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अधिकारियों के कथित उत्पीड़न से परेशान नीरज कुमार नामक व्यक्ति के खुदकुशी करने की खबर को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य की जनता प्रशासन से परेशान है, लेकिन योगी आदित्यनाथ नाथ सरकार सो रही है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'उत्तर प्रदेश में नीरज जैसे तमाम निवासी परेशान हैं। उनसे हर बात पर पैसे वसूले जा रहे हैं और उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। "  उन्होंने कहा, "इस खबर से दिल परेशान हो उठा। भाजपा सरकार आखिर कहाँ सो रही है?"

कोई टिप्पणी नहीं: