मधुबनी : 21 जुलाई तक जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य स्थगित रखने का आदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जुलाई 2019

मधुबनी : 21 जुलाई तक जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य स्थगित रखने का आदेश

school-closed-till-21st-madhubani-flood
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : जिला पदाधिकारी, मधुबनी के आदेशानुसार मधुबनी जिले के अनेक प्रखंडों में बाढ़ के पानी का प्रवेश हो जाने के कारण प्राकृतिक आपदा की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।  जिसे देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी के ज्ञापांक 1351 दिनांक 13 जुलाई के द्वारा दिनांक 15 जुलाई तक विद्यालय में पठन-पाठन कार्य स्थगित किया गया था। इसे विस्तारित करते हुए दिनांक 21 जुलाई तक जिले के सभी प्रारंभिक/माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक/परियोजना विद्यालय/मदरसा एवं संस्कृत विद्यालय/जिले के सभी प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालय/गैर सरकारी विद्यालय एवं गैर सरकारी प्रस्वीकृत निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) में भी पठन-पाठन कार्य स्थगित रखने का निदेश दिया गया है।  जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को आदेश दिया गया है कि वे विद्यालय में उपस्थित रहते हुए प्रखंड अंतर्गत संचालित हो रहे रिलीफ कैंप में अपनी सतत सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। अनाधिकृत अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं/बी.आर.पी./सी.आर.सी./रसोईयों पर आपदा प्रबंधन के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जायेगी। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय में उपस्थित रहकर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी एवं अनुमंडलाधिकारी के संपर्क में रहकर आवश्यकतानुसार शिक्षकों का रोस्टर ड्यूटी प्रखंड में संचालित शिविरों के लिए निरोपित करेंगे। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना, मधुबनी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्वशिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान, मधुबनी को इस कार्य के लिए शिक्षा विभाग की ओर से नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: