बिहार : मुख्यमंत्री ने मधुबनी सीतामढ़ी शिवहर दरभंगा एवं मोतिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण!! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जुलाई 2019

बिहार : मुख्यमंत्री ने मधुबनी सीतामढ़ी शिवहर दरभंगा एवं मोतिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण!!

nitish-air-visit-flood
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बाढ़ से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक के बाद दरभंगा मधुबनी शिवहर सीतामढ़ी एवं मोतिहारी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का विस्तृत हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित सभी क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनoडीoआरoएफo और एसoडीoआरoएफo की टुकड़िया तैनात की गई है  मुख्यमंत्री ने आवश्यकतानुसार रिलीफ कैंप और कम्युनिटी किचेन की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और साफ सफाई पर समुचित ध्यान रखने का भी निर्देश दिया मानव एवं पशु दवा की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ पशुओं के लिए चारा इत्यादि की भी समुचित व्यवस्था के लिए निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: